देश की खबरें | जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर आवारा कुत्तों को अवैध, क्रूर तरीके से उठाया गया: पशु अधिकार समूह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पशु अधिकार समूह ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ (पीएफए) ने रविवार को दावा किया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने आठ से 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर बगैर किसी लिखित आदेश के आवारा कुत्तों को अवैध तरीके से पकड़ना शुरू किया है, जिनमें से अधिकतर की नसबंदी पहले ही हो चुकी है।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर पशु अधिकार समूह ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ (पीएफए) ने रविवार को दावा किया कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने आठ से 10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर बगैर किसी लिखित आदेश के आवारा कुत्तों को अवैध तरीके से पकड़ना शुरू किया है, जिनमें से अधिकतर की नसबंदी पहले ही हो चुकी है।

समूह के एक बयान के अनुसार, हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 पर यात्रियों ने पीएफए से संपर्क किया। उन्होंने कुत्तों को भौंकते हुए देखा, और उन्हें ऐसा लगा कि चतुर्थ श्रेणी के अप्रशिक्षित श्रमिक वाहनों में डालने से पहले इनकी गर्दन में तार डालकर इन्हें घसीट रहे हैं।

आवारा कुत्तों को खाना खिलाने वाले एक व्यक्ति ने भी पीएफए को बताया कि प्रगति मैदान से पिल्लों के साथ कुतिया को उठा लिया गया और किसी को नहीं पता कि सभी पिल्लों को साथ ले जाया गया या कुछ को लापरवाही से छोड़ दिया गया।

पशु अधिकार समूह ने कहा कि शहर में 47 स्थानों पर आवारा कुत्तों को हटाने संबंधी बगैर सोचे-समझे जारी किये अपने 3 अगस्त के आदेश को जल्दबाजी में वापस लेने के बाद, एमसीडी ने किसी भी योजना या आदेश को साझा करने से दूर रहने का फैसला किया है और शहर में कुत्तों को पकड़ने का कार्य जारी रखा।

बयान के अनुसार, कुत्तों को पकड़ने वाले दलों ने दो स्थानों पर कार्रवाई की, जिसमें प्रगति मैदान से एक महीने पहले और हवाई अड्डे के टर्मिनल-2 क्षेत्र से कुत्तों को पकड़ा गया।

बयान में कहा गया है,''पशु कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था, लेकिन एमसीडी ने प्रस्ताव को नकारते हुए खुलेआम और अवैध रूप से कुत्तों को पकड़ा, जिनमें से ज्यादातर की नसबंदी हो चुकी थी।''

इसमें कहा गया है कि हवाई अड्डा क्षेत्र जहां से पहले कभी कुत्तों को नहीं उठाया गया था, वहां तीन दलों ने कार्रवाई की थी।

पीएफए ​​की न्यासी अंबिका शुक्ला ने कहा कि मित्रवत रहने वाले, और नसबंदी किए गए कुत्तों को हटाने की कोई जरूरत नहीं है और अगर आप ऐसा करने जा रहे हैं तो ठीक से करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी