देश की खबरें | पलवल-नयी दिल्ली ईएमयू ट्रेन पटरी से उतरी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पलवल से नयी दिल्ली आ रही एक लोकल ईएमयू ट्रेन दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल प्रगति मैदान के पास रविवार सुबह पटरी से उतर गई।

नयी दिल्ली, तीन सितंबर पलवल से नयी दिल्ली आ रही एक लोकल ईएमयू ट्रेन दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल प्रगति मैदान के पास रविवार सुबह पटरी से उतर गई।

इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पलवल-नयी दिल्ली ईएमयू (इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन का पांचवां डिब्बा सुबह 9.47 बजे पटरी से उतर गया। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अधिकारी के मुताबिक, "ट्रेन में ज्यादा भीड़ नहीं थी। सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।"

उन्होंने बताया कि ट्रेन डाउन मेन लाइन पर निजामुद्दीन और तिलक ब्रिज के बीच पटरी से उतर गई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। रेलवे कर्मी मरम्मत के लिए पहुंच गए हैं।"

उत्तर रेलवे ने 300 से अधिक रेलगाड़ियों की सूची जारी की है, जिनकी सेवाएं 9-10 सितंबर को होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के कारण प्रभावित रहेंगी।

इसने कहा कि 207 ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, जबकि 15 के टर्मिनल और छह के मार्ग बदले गए हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यात्रियों की असुविधा को कम करने के लिए जम्मू तवी-नयी दिल्ली राजधानी, तेजस राजधानी हजरत निजामुद्दीन और वाराणसी-नयी दिल्ली तेजस राजधानी सहित 70 रेलगाड़ियों के लिए ठहराव के अतिरिक्त स्टेशनों की व्यवस्था की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी