विदेश की खबरें | महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 100वें जन्मदिवस पर वर्ष 2026 में उनके स्मारक के अनावरण की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक स्वतंत्र निकाय की ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर वर्ष 2026 में उनके लिए एक स्थायी स्मारक के अनावरण की योजना है। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, तीन सितंबर एक स्वतंत्र निकाय की ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के 100वें जन्मदिवस के अवसर पर वर्ष 2026 में उनके लिए एक स्थायी स्मारक के अनावरण की योजना है। सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।

कैबिनेट कार्यालय ने बताया कि एलिजाबेथ के सितंबर 2022 में निधन के बाद ब्रिटेन की सबसे लंबी शासक के लिए "उचित श्रद्धांजलि" के प्रस्तावों पर विचार करने के लिए उनके पूर्व निजी सचिव रॉबिन जैनव्रिन को महारानी एलिजाबेथ स्मारक समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

महारानी की मृत्यु 96 वर्ष की आयु में बाल्मोरल में हुई थी।

जैनव्रिन और समिति के अन्य अधिकारी दिवंगत महारानी के सम्मान में एक राष्ट्रीय विरासत कार्यक्रम की योजना की सिफारिश करेंगे।

बकिंघम पैलेस में वर्ष 1987 से 2007 के बीच विभिन्न पदों पर कार्यरत जैनव्रिन ने कहा,''अपने लंबे शासनकाल के दौरान हमारे सार्वजनिक जीवन में महारानी के असाधारण योगदान को भावी पीढ़ियों के लिए सहेजना एक अनोखी चुनौती होगी।''

महारानी की स्मारक से जुड़ी सिफारिशें उनके उत्तराधिकारी महाराजा चार्ल्स तृतीय और प्रधानमंत्री को प्रस्तुत की जाएंगी।

एलिजाबेथ ने वर्ष 1955 में बकिंघम पैलेस के बाहर द मॉल में अपने पिता जॉर्ज छह की एक प्रतिमा का अनावरण किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी