देश की खबरें | दिव्यांग बच्चों के संस्था को मेरी मृत्यु के बाद भी सालाना एक करोड़ रुपये मिलते रहेंगे: पद्मश्री अली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एक बेहद खास और दिल को छू लेने वाला कदम उठाते हुए अनिवासी भारतीय (एनआरआई) कारोबारी एम ए यूसुफ अली ने वादा किया है कि वह यहां स्थित दिव्यांग बच्चों को समर्पित कला केंद्र को हर वर्ष एक करोड़ रुपये का दान देते रहेंगे और आश्वस्त किया कि यह राशि उनकी मृत्यु के बाद भी हर साल संस्था को मिलती रहेगी।

तिरुवनंतपुरम, तीन सितंबर एक बेहद खास और दिल को छू लेने वाला कदम उठाते हुए अनिवासी भारतीय (एनआरआई) कारोबारी एम ए यूसुफ अली ने वादा किया है कि वह यहां स्थित दिव्यांग बच्चों को समर्पित कला केंद्र को हर वर्ष एक करोड़ रुपये का दान देते रहेंगे और आश्वस्त किया कि यह राशि उनकी मृत्यु के बाद भी हर साल संस्था को मिलती रहेगी।

इसके साथ ही पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित अली ने डिफरेंट आर्ट्स सेंटर (डीएसी) को 1.5 करोड़ रुपये का दान दिया। यह संस्थान दिव्यांग बच्चों के कला कौशल को पहचानने और निखारने के लिए काम करती है।

अली ने कासरगोड के डायवर्सिटी रिसर्च सेंटर के 'लोगो' को जारी करने के लिए यहां संस्थान द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य में आठ लाख से अधिक दिव्यांग बच्चे हैं।

उन्होंने कहा, "यह सुनिश्चित करना हमारा सामाजिक दायित्व भी है कि इन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले। यह दायित्व केवल इन बच्चों के माता-पिता या संस्थान का नहीं है।"

समाज के प्रति अपने दायित्व को पूरा करने को सुनिश्चित करने के लिए अली ने कहा कि डीएसी को वह 1.5 करोड़ रुपये का चेक देंगे।

व्यापारी ने इसके साथ ही कार्यक्रम में वादा किया कि वह हर वर्ष डीएसी को एक करोड़ रुपये की राशि का दान देंगे जो उनकी मृत्यु के बाद भी मिलती रहेगी।

अली ने कहा,''हर वर्ष संस्थान को एक करोड़ रुपये मिलेंगे। यह राशि का मेरी मृत्यु के बाद भी मिलना जारी रहेगी। मैं अपनी टीम को निर्देश दूंगा और वह सभी कागजी प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी। हर वर्ष के जनवरी में संस्थान के पास राशि पहुंच जाएगी।''

डीएसी के कार्यकारी निदेशक गोपीनाथ मुथुकड ने सोशल मीडिया पोस्ट में कारोबारी के सराहनीय कदम और मृत्यु के बाद भी दान जारी रखने के उनके वादे की प्रशंसा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी