एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | हैदराबाद में नाइजीरियाई मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के हैदराबाद में 34 वर्षीय एक नाइजीरियाई नागरिक को मादक पदार्थ की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और उसके पास से 1.25 करोड़ रुपये की कीमत का मादक पदार्थ (150 ग्राम कोकीन और एक्स्टेसी की गोलियां) जब्त कर लिया गया। तेलंगाना मादक पदार्थ निरोधक ब्यूरो (टीजीएएनबी) ने यह जानकारी दी।
विदेश की खबरें | लाइबेरिया: सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत के रुख को व्यक्त किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शिवसेना सांसद श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने लाइबेरिया में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत के दौरान उन्हें आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत के एकजुट संकल्प से अवगत कराया।
देश की खबरें | राजस्थान: युवक ने 'दृश्यम' की तर्ज पर बुजुर्ग महिला की हत्या की, शव को जलाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उदयपुर में एक युवक ने कथित तौर पर हिंदी फिल्म "दृश्यम" की तर्ज पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या की, उसके शव को जलाया और अवशेषों को झील में फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को यह दावा करते हुए बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।
देश की खबरें | गर्भपात चाहने वाली बलात्कार पीड़िताओं से पहचान पत्र मांगने पर जोर न दें अस्पताल : अदालत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी के अस्पतालों से कहा है कि वे अदालतों के आदेश पर गर्भपात कराने की मांग करने वाली बलात्कार पीड़िताओं से पहचान पत्र मांगने से बचें।
जरुरी जानकारी | एयर इंडिया आमूलचूल बदलाव पर कर रही है काम : सीईओ कैंपबेल विल्सन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया पिछले तीन वर्षों से आमूलचूल बदलाव पर काम कर रही है।
विदेश की खबरें | आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ है ब्रिटेन: हिंद-प्रशांत मंत्री ने सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन की हिंद-प्रशांत मामलों की मंत्री कैथरीन वेस्ट ने सोमवार को लंदन में विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) में एक बैठक में भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल से कहा कि ब्रिटेन आतंकवाद से निपटने के भारत के प्रयासों में उसके साथ है।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर बनी नई पहचान: मुख्यमंत्री शर्मा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हालात बदलने का काम किया है।
देश की खबरें | क्या बीसीसीआई ‘18 नंबर की जर्सी’ को टेस्ट से ‘रिटायर’ करेगा?
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टेस्ट टीम में निकट भविष्य में कोई भी खिलाड़ी दिग्गज विराट कोहली की 18 नंबर की जर्सी नहीं पहनेगा जो पिछले 14 साल से उनके पास रही है, हालांकि बंगाल के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को कैंटरबरी में इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पहले अनौपचारिक ‘टेस्ट’ के दौरान 18 नंबर की जर्सी पहने देखा गया।
देश की खबरें | दिल्ली: भाई के साथ संबंध के शक में व्यक्ति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई से अवैध संबंध के शक पर अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | तेलंगाना, आंध्र, कर्नाटक, दिल्ली, महाराष्ट्र में महिला यौनकर्मियों की संख्या सबसे अधिक: अध्ययन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में महिला यौनकर्मियों (एफएसडब्ल्यू) की संख्या सबसे अधिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और तेलंगाना में है। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है।
देश की खबरें | पूरी तरह से व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दिया: आईपीएस रचिता जुयाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी रचिता जुयाल ने अपने इस्तीफे को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगाते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने पूरी तरह व्यक्तिगत कारणों से त्यागपत्र दिया है।
देश की खबरें | मद्रासी कैंप ढहाये गए, बेघर परिवार आश्रमों में शरण ले रहे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में वर्षों से मद्रासी कैंप में रहे कृष्णन और उनके परिवार का नया घर अब ‘सनलाइट आश्रम’ है जिसका विकल्प उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि हताशा में चुना है क्योंकि शिविर को ढहा दिया गया है।
देश की खबरें | छेत्री और रोनाल्डो से प्रेरणा मिलती है : जम्मू कश्मीर के फुटबॉलर सुहैल अहमद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुहैल अहमद भट 2019 में श्रीनगर में भारतीय एकादश और जम्मू-कश्मीर ऑल स्टार्स टीम के बीच एक प्रदर्शनी मैच के दौरान ‘बॉल ब्वॉय’ थे और अब वह राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा हैं।
देश की खबरें | मद्रास कैंप के विरूद्ध अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई पर आप और कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने दिल्ली की भाजपा सरकार की तीखी आलोचना करते हुए दावा किया है कि ‘मद्रासी कैंप में लगभग 800 झुग्गी-झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया गया, जबकि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सार्वजनिक रूप से आश्वासन दिया था कि किसी भी झुग्गी-झोपड़ी को नहीं छुआ जाएगा।’
विदेश की खबरें | तिब्बत में भूस्खलन से तीन लोगों की मौत, सात लापता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तिब्बत में भूस्खलन के बाद तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | अयोध्या के भव्य राम मंदिर में राम दरबार, परिसर के अन्य मंदिरों में मंगलवार से होगी प्राण प्रतिष्ठा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि भव्य राम मंदिर के राम दरबार और परिसर के अन्य मंदिरों में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए एक अभेद्य सुरक्षा और प्रबंधन योजना तैयार की गई है।
देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को उलानबटार ओपन 2025 में तीसरी रैंकिंग सीरिज में भारतीय पहलवानों के प्रदर्शन की तारीफ की ।
जरुरी जानकारी | अदाणी समूह का ईरानी कार्गो को संभालने से इनकार, इस संबंध में अमेरिकी जांच से अनजान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह ने सोमवार को कहा कि वह अपने किसी भी बंदरगाह पर ईरान या किसी ईरानी स्वामित्व वाले जहाज से आने वाले किसी भी कार्गो को नहीं संभालता है।
जरुरी जानकारी | भारत से इस्पात, एल्युमीनियम आयात पर शुल्क लगाना रक्षोपाय नहींः अमेरिका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने इस्पात और एल्युमीनियम के आयात पर लगाए गए शुल्क को विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के नियमों के तहत रक्षोपाय बताने वाले भारत के दावे को खारिज कर दिया है।
देश की खबरें | चंद्रबाबू नायडू ने कोल्लेरू झील क्षेत्र के सिलसिले में मानवीय समाधान पर बल दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया कि पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण कोल्लेरू झील के संरक्षण का प्रयास करते समय उसके आसपास रह रहे लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को भी ‘मानवीय दृष्टिकोण’ से संबोधित किया जाना चाहिए।