देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर बनी नई पहचान: मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हालात बदलने का काम किया है।

जयपुर, दो जून मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक मंच पर नई पहचान बनाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हालात बदलने का काम किया है।

वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में ''संकल्प से सिद्धि तक''अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

इसमें उन्होंने कहा कि 2014 से पहले जहां देश में आतंकवाद, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण जैसी अव्यवस्थाएं चरम पर थीं, वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने देश के हालात बदलने का ऐतिहासिक कार्य किया।

उन्होंने कहा कि युवा, महिला, किसान और मजदूर श्रेणी में विभाजित लोगों के कल्याण और उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया है।

पार्टी के बयान के अनुसार, शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश रक्षा के क्षेत्र में भी सुदृढ़ हुआ है, यह पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश और दुनिया ने देख लिया।

उन्होंने कहा,‘‘अब हमें केंद्र सरकार और राजस्थान की डबल इंजन सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है। संकल्प से सिद्धि तक अभियान में ये कार्य प्रत्येक बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को करने है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करता है क्योंकि भाजपा में राजनीति के साथ सामाजिक सरोकार के कार्य भी किए जाते है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए भारत के निर्माण का संकल्प लिया और 11 साल में उन संकल्पों को सिद्ध भी किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं को मोदी सरकार के उन संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना है।

उन्होंने कहा,‘‘देश का आमजन 2014 से पूर्व और 2014 के बाद के भारत में परिवर्तन स्पष्ट रूप से महसूस कर रहा है। आज विश्व के अधिकांश देश हमारी ओर उम्मीद की दृष्टि से देखते हैं। विश्व के 21 से अधिक देशों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है। यह हम सबके लिए गौरव का विषय है।’’

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\