एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान दुर्घटनाग्रस्त; मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी भी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया का लंदन जा रहा एक विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में, विमान में सवार सभी लोग संभवत: मारे गए हैं।
जरुरी जानकारी | क्यूब हाईवेज ने 4,185 करोड़ रुपये में दो राजमार्ग संपत्तियों का अधिग्रहण किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्यूब हाईवेज ट्रस्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने राष्ट्रीय निवेश एवं अवसंरचना कोष (एनआईआईएफ) से 4,185 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर जम्मू-कश्मीर में दो राजमार्ग संपत्तियों का अधिग्रहण पूरा कर लिया है।
जरुरी जानकारी | दुर्घटनाग्रस्त विमान के यात्रियों के परिजनों को बीमा भुगतान मॉन्ट्रियल समझौते के तहत होगा: विशेषज्ञ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना में मारे गए यात्रियों के आश्रितों को बीमा भुगतान मॉन्ट्रियल समझौते (कन्वेंशन) के तहत किया जाएगा। विशेषज्ञों ने यह कहा है।
खेल की खबरें | भारतीय क्रिकेट जगत ने विमान हादसे में मारे गये लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रेयस अय्यर की मुंबई फाल्कन्स और सिद्धेश लाड की अगुवाई वाली मराठा रॉयल्स के खिलाड़ियों ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए यहां टी20 मुंबई के फाइनल मैच से पहले एक मिनट का मौन रखा और बांह पर काली पट्टी बांध कर मैदान पर उतरे।
देश की खबरें | बॉलीवुड हस्तियों ने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर शोक जताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, और अल्लू अर्जुन समेत कई हस्तियों ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया।
देश की खबरें | ऑनलाइन गेमिंग और शर्त लगाने के नियमन की जरुरत: इलाहाबाद उच्च न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार को एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने का निर्देश दिया है। यह समिति जांच करेगी कि क्या ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी को विनियमित करने की आवश्यकता है।
देश की खबरें | भाजपा नीत केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के लिए क्या किया : मुख्यमंत्री स्टालिन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस बयान की कड़ी आलोचना की कि राज्य की द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक)सरकार केवल घोषणाएं कर रही है और कोई परियोजना लागू नहीं कर रही है।
देश की खबरें | अहमदाबाद विमान दुर्घटना : महाराष्ट्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान के पीड़ितों के रिश्तेदारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यह उड़ान बृहस्पतिवार अपराह्न अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।
देश की खबरें | बंगाल: हिंसा पर कार्यस्थगन प्रस्ताव अस्वीकृत होने के खिलाफ भाजपा विधायकों ने किया सदन से बहिर्गमन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद और महेशतला में हिंसा की घटनाओं को लेकर पेश कार्य स्थगन प्रस्तावों को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने सदन से बहिर्गमन किया।
जरुरी जानकारी | आरबीआई ने बैंकों से केवाईसी के अद्यतन को लेकर ग्राहकों को उचित तरीके से नोटिस देने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी अद्यतन के मामले में ग्राहकों को राहत देते हुए कदम उठाया है। इसके तहत बैंकों और आरबीआई के दायरे में आने अन्य वित्तीय संस्थानों से अपने ग्राहकों को केवाईसी के समय-समय पर अद्यतन करने के लिए उपयुक्त तरीके से नोटिस देने को कहा गया है।
विदेश की खबरें | दिल्ली, लंदन में संकट प्रबंधन टीम गठित की गईं : विमान हादसे के बाद ब्रिटिश संसद को बताया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन ने एअर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार लोगों के परिजनों की मदद के लिए दिल्ली और लंदन में संकट प्रबंधन टीमें गठित की हैं। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी ने बृहस्पतिवार को देश की संसद को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | गोरखपुर के जेएसआर गार्डन में लगी आग, पांच दुकानें खाक, कोई हताहत नहीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर के मशहूर जेएसआर गार्डन में बृहस्पतिवार दोपहर लगी भीषण आग में पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
देश की खबरें | एअर इंडिया में हमारे लिए मुश्किल दिन, टीम जरूरतमंदों की मदद के लिए काम कर रही: सीईओ विल्सन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन ने विमानन कंपनी के बोइंग 787-8 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर बृहस्पतिवार को “गहरा दुख” जताया। उन्होंने कहा कि यह एअर इंडिया में सभी के लिए एक “मुश्किल दिन” है।
जरुरी जानकारी | हिमाचल सरकार जल्द ही आलू के लिए समर्थन मूल्य घोषित करेगी: मुख्यमंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बृहस्पतिवार को यहां राज्य स्तरीय बहु-अंशधारक परामर्श सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आलू के लिए समर्थन मूल्य (एमएसपी) जल्द ही घोषित किया जाएगा।
विदेश की खबरें | अहमदाबाद विमान दुर्घटना : ब्रिटिश भारतीय सदमे में, लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में रह रहे भारतीय प्रवासी और ब्रिटिश भारतीय समूहों के प्रमुख सदस्यों ने अहमदाबाद से लंदन आ रहे एअर इंडिया विमान के बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर शोक व्यक्त किया और प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की।
देश की खबरें | रॉबर्ट वाद्रा ईडी के समक्ष पेश होने को तैयार, समन से बचने का कोई इरादा नहीं: वकील
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाद्रा के वकील सुमन खेतान ने बृहस्पतिवार को कहा कि रॉबर्ट वाद्रा का प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन से बचने का कोई इरादा नहीं है और वह इस महीने के अंत में अपनी विदेश यात्रा से पहले या बाद कभी भी जांच एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए तैयार हैं।
विदेश की खबरें | अहमदाबाद विमान दुर्घटना : संरा प्रमुख सहित दुनिया भर के नेताओं ने जताया शोक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी सहित विश्व के कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर भारत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
देश की खबरें | रूपाणी अपने शांत स्वभाव और दृढ़ प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते थे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को एअर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अपने शांत स्वभाग और दृढ़ प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते थे।
देश की खबरें | भाजपा को अलोकतांत्रिक दल कहने से पहले अपनी पार्टी में लोकतंत्र लायें सपा प्रमुख : दयाशंकर सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अलोकतांत्रिक चरित्र वाली पार्टी बताने के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यादव भाजपा पर इल्जाम लगाने से पहले अपनी पार्टी में लोकतंत्र लाने के लिये इसके संविधान में संशोधन करें।
देश की खबरें | चिराग की पार्टी ने बिहार की सभी विधानसभा सीट पर ‘निर्णायक उपस्थिति’ दर्ज कराने का संकल्प किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में सभी 243 सीट पर अपनी निर्णायक उपस्थिति दर्ज कराने का बृहस्पतिवार को संकल्प लिया।