देश की खबरें | अहमदाबाद विमान दुर्घटना : महाराष्ट्र सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र सरकार ने लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान के पीड़ितों के रिश्तेदारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यह उड़ान बृहस्पतिवार अपराह्न अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

मुंबई, 12 जून महाराष्ट्र सरकार ने लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान के पीड़ितों के रिश्तेदारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। यह उड़ान बृहस्पतिवार अपराह्न अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

महाराष्ट्र के राज्य सचिवालय, मंत्रालय में आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ ने एक बयान में तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए - 022-22027990, 022-22794229 और 9321587143।

इसने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1070 भी जारी किया।

इसमें कहा गया है कि रिश्तेदार और प्रभावित लोग विमान दुर्घटना से संबंधित जानकारी के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

लंदन जा रहा एअर इंडिया का एक विमान बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद यहां एक आवासीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग सवार थे।

एअर इंडिया के अनुसार, अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही उड़ान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now