IND vs AFG, 3rd ODI Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 219 रनों का टारगेट, हशमतुल्लाह शाहिदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
भारत बनाम अफगानिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team, 3rd ODI Match Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 20 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला जा रहा हैं. भारतीय टीम ने पहले दो मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली हैं. अब इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी. दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम सम्मान बचाने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. भारतीय टीम की कप्तानी शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं, जबकि अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) के हाथों में हैं. यह भी पढ़ें: India vs Afghanistan, 3rd ODI Match Live Streaming In India: क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा भारत, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 6 वनडे मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा हैं. 5 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा है. अफगानिस्तान की टीम अभी तक भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में जीत दर्ज नहीं कर पाई है. हालिया फॉर्म की बात करें तो भारतीय टीम ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि अफगानिस्तान की टीम लगातार संघर्ष करती नजर आई है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. भारत की टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम में रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान और रहमत शाह जैसे बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में राशिद खान, नंगेयालिया खरोटी और एएम गजनफर भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती दे सकते हैं.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा और महज 36 रन के स्कोर पर टीम के चार दिग्गज बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह उमरजई ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 141 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 44.2 ओवरों में महज 218 रन बनाकर सिमट गई. अफगानिस्तान की तरफ से कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने सबसे ज्यादा 102 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 131 गेंदों पर 13 चौके और एक छक्के लगाए. हशमतुल्लाह शाहिदी के अलावा अजमतुल्लाह उमरजई ने 50 रन बनाए.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया को प्रसिद्ध कृष्णा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. प्रसिद्ध कृष्णा के अलावा प्रिंस यादव, गुरनूर ब्रार और हर्ष दुबे ने एक-एक विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 219 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर अपने लक्ष्य को हासिल करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

अफगानिस्तान की बल्लेबाजी: 218/10, 44.2 ओवर (रहमानुल्लाह गुरबाज़ 5 रन, इब्राहिम जादरान 11 रन, रहमत शाह 5 रन, हशमतुल्लाह शाहिदी 102 रन, दरविश रसूली 1 रन, अजमतुल्लाह उमरजई 50 रन, मोहम्मद नबी 21 रन, राशिद खान 5 रन, एएम ग़ज़नफ़र 1 रन, ज़िया उर रहमान शरीफी नाबाद 1 रन और फरीद अहमद मलिक 0 रन.)

टीम इंडिया की गेंदबाजी: (प्रसिद्ध कृष्णा 4 विकेट, प्रिंस यादव 1 विकेट, गुरनूर ब्रार 1 विकेट और हर्ष दुबे 1 विकेट).

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.