एजेंसी न्यूज
दिल्ली पुलिस को पिछले 24 घंटे में लॉकडाउन के संबंध में 877 कॉल आई
Bhashaपुलिस को 24 मार्च से घोषित बंदी के बाद से उसकी हेल्पलाइन (011-23469526) पर 19,987 फोन आए हैं।
कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में सैमसंग इंडिया का 20 करोड़ रुपये का योगदान
Bhashaकोरोना वायरस से निपटने के लिये केन्द्र द्वारा बनाये गये पीएम केयर्स फंड (प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष) में कंपनी ने 15 करोड़ रुपये और उत्तर प्रदेश तथा तमिलनाडु सरकार दोनों को कुल पांच करोड़ रुपये की सहायता देने की प्रतिबद्धता जताई है।
भाजपा नेताओं ने अपने ट्विटर प्रोफाइल के साथ लगाईं मास्क वाली फोटो
Bhashaइससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए चेहरा ढकने का महत्व बताया था।
गडकरी ने उद्योग जगत से एमएसएसमई के बकाये का भुगतान जल्द करने को कहा
Bhashaउद्योग मंडल फिक्की के सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये चर्चा में एमएसएमई मंत्री गडकरी ने बड़े उद्योगों से छोटी इकाइयों के बकाये का भुगतान करने को कहा।
राजस्थान में कोरोना संदिग्धों और संक्रमितों के उपचार एवं पृथकवास के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी
Bhashaये निर्देश जयपुर में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या एवं उससे उत्पन्न हालात को देखते हुए चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध संसाधनों का विवेकपूर्ण इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए हैं।
महाराष्ट्र: गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कोविड-19 हॉटस्पॉट इलाकों का किया दौरा, लोगों का जाना हाल
Bhashaकोलीवाड़ा जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ड्रोन में लगे लाउडस्पीकर के जरिए देशमुख ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान सरकार के निर्देशों की जानकारी दी।
ईलाज नहीं करने पर जयपुर के दो प्रमुख अस्पतालों को नोटिस
Bhashaराजस्थान राज्य स्वास्थ्य बीमा एजेंसी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शुचि त्यागी ने इस बारे में दो अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं। इसमें उनसे कहा गया है कि वे राजधानी जयपुर के रामगंज निवासी एक व्यक्ति को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं कराने के बारे में तीन दिन में जवाब दें।
कोरोना वायरस: नेपाल सरकार ने लॉकडाउन की अवधि 27 अप्रैल तक बढ़ायी
Bhashaनेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है।
‘कर्मचारियों को पूरा वेतन देने का केन्द्र का निर्देश उद्योगों को दिवालियापन की ओर धकेलेगा’
Bhashaउन्होंने केन्द्र से अनुरोध किया कि इस मुश्किल वक्त में उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को अपूरणीय क्षति पहुंचाए बगैर वह कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने के लिए नवोन्मेषी तरीके तलाशें।
प्रधानमंत्री के संबोधन में लोगों को आर्थिक मोर्चे पर राहत देने वाली घोषणा का अभाव : द्रमुक
Bhashaवहीं राजग में शामिल पीएमके ने लॉकडाउन के विस्तार का स्वागत करते हुए कहा कि यह 'अपरिहार्य' था।
पाक के मौलानाओं ने धार्मिक सभाओं पर प्रतिबंध के खिलाफ सरकार को चेताया
Bhashaसरकार ने घातक कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के अपने उपायों के तहत पांच से अधिक लोगों की प्रार्थना सभा पर प्रतिबंध लगा दिया है। देश में इस जानलेवा वायरस से 5,715 से अधिक लोग संक्रमित हैं।
कोरोना संक्रमण के 1,211 और मौत के 31 नये मामले सामने आये: स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने मंगलवार को नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि देश में कोरोना के संक्रमण के कुल मामले 10,363 हो गये हैं, जबकि अब तक इससे 339 लोगों की मौत हो चुकी है। अग्रवाल ने बताया कि संक्रमित मरीजों में से अब तक 1036 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है।
गोवा में 11 दिन से कोविड-19 का नया मामला नहीं, 17 अप्रैल तक बन सकता है ग्रीन जोन : सावंत
Bhashaराज्य के दो जिलों में से एक साउथ गोवा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय पहले ही ‘ग्रीन जोन’ (कोरोना वायरस का कोई मामला नहीं) घोषित कर चुका है।
आईलीग के बाकी मैचों का रद्द होना तय, गुरुवार को लिया जा सकता है फैसला
Bhashaऐसे में मोहन बागान को आधिकारिक तौर पर आई लीग चैंपियन घोषित किया जाएगा। प्रतियोगिता में अभी चार दौर के मैच बचे हुए हैं लेकिन बागान ने पहले ही खिताब पक्का कर दिया था।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकी हमले में मारे गए एसपीओ को अंतिम विदाई दी गई
Bhashaदक्षिण प्रखंड के ऊंचाई पर स्थित तांडर गांव में सोमवार दोपहर 1.30 बजे एसपीओ पासिद इकबाल अपने साथी एसपीओ विक्रम सिंह के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध आतंकवादियों ने कुल्हाड़ियों से हमला किया था। हमले में इकबाल की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल विक्रम का यहां के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र में आंबेडकर जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई
Bhashaकोरोना वायरस प्रकोप के कारण लागू लॉकडाउन के कारण मध्य मुंबई स्थित संविधान निर्माता आंबेडकर के स्मारक चैत्य भूमि में नेताओं और अनुयायियों ने उत्सव के लिए कोई सभा नहीं की।
कलकत्ता उच्च न्यायालय वकीलों के लिए आर्थिक मदद संबंधी बार एसोसिएशन की याचिका पर करेगा सुनवाई
Bhashaकलकत्ता उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने दावा किया है कि काउंसिल उसके साथ पंजीकृत वकीलों से वार्षिक शु्ल्क लेती है और संकट की इस घड़ी में इसे उन वकीलों की मदद के लिए आगे आना चाहिए जिनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ी हुई है।
केरल के वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा : हम वित्तीय सहायता चाहते हैं, प्रशंसा नहीं
Bhashaउन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि बैंक मौजूदा संकट के समय राज्यों से भारी ब्याज वसूल कर रहे हैं और राज्यों को केंद्र से वित्तीय सहायता की उम्मीद थी, न कि सिर्फ प्रशंसा की।
सीईआरटी-इन ने संगठनों से वीपीएन के खिलाफ साइबर हमलों पर नजर रखने को कहा
Bhashaकंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने एक ताजा परामर्श में गोपनीय सूचनाओं को हासिल कर उनके दुरूपयोग के प्रति चेताया है, जहां गलत तत्व वास्तविक बैक एंड सपोर्ट होने का बहाना कर भोले-भाले कर्मचारियों से संवेदनशील आंकड़े हासिल करते हैं।
उज्ज्वल भविष्य के लिये, हमें आज कुछ कठिनाई उठानी पड़ेगी : उपराष्ट्रपति
Bhashaउपराष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी संदेश में नायडू ने प्रधानमंत्री की घोषणा को वर्तमान परिस्थितियों में सर्वश्रेष्ठ और श्रेयस्कर मार्ग बताया है।