एजेंसी न्यूज
कोरोना: खरीफ की बुवाई में किसानों की सुरक्षा के लिए कार्य विधि के मानक जारी
Bhashaधान और खरीफ की अन्य फसलों की बुवाई कुछ हिस्सों में शुरू हो चुकी है।
डब्ल्यूएचओ के नेताओं ने कहा, संगठन को वैश्विक समर्थन मिला
Bhashaउन्होंने एजेंसी को मिले ऐतिहासिक समर्थन का श्रेय अमेरिका को दिया।
तबलीगी जमातियों को अस्थायी जेलों में रखने के निर्देश
Bhashaगृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा, ''तबलीगी जमात के एक—एक व्यक्ति का विवरण लेकर उनके विरुद्ध जहां भी कार्रवाई होनी है, उसका निर्देश दिया गया है।''
पृथक किये गये परिवारों के बारे में लिखने पर अहमदनगर में पत्रकार की पिटाई
Bhashaसोनई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नयासे के पास पनेगांव में बुधवार को बालासाहेब नवगिरे (35) पर 12 लोगों के एक समूह ने हमला किया। हमला करने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थी।
धारावी में कोविड-19 के 26 नए मामले, झुग्गी-बस्ती इलाके में संक्रमितों की संख्या 86 हुई
Bhashaबृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत होने के साथ ही झुग्गी बस्ती में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।
लॉकडाउन: चारा न मिलने से महाराष्ट्र में पांच घोड़ों की मौत
Bhashaअधिकारियों की एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी सामने आई।
पाकिस्तान ने बिजली परियोजनाओं की देनदारी में चीन से ढील देने की मांग की
Bhashaस्थानीय अखबार डॉन में बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक खबर के अनुसार, पाकिस्तान में बिजली वितरण कंपनियों की कर्ज देनदरियां दो हजार अरब रुपये यानी 11 अरब डॉलर से अधिक हो गयी हैं। ऐसे में पाकिस्तान स्वतंत्र बिजली उत्पादक कंपनियों से ढील प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है। चीन से की गयी मांग इसी कोशिश का हिस्सा है।
सभी खुदरा दुकानदारों को घरों तक सामान पहुंचाने की अनुमति मिले: रिटेलर्स एसोसिएशन
Bhashaरिटेलर्स एसोसएिशन ऑफ इंडिया (आरएआई) ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये बंद की अवधि बढ़ाये जाने का स्वागत करते हुए कहा कि ग्राहकों के घर तक सभी सामानों की आपूर्ति करने की अनुमति से देश की आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने में मदद मिलेगी।
प्रवासी कामगार संकट: गिरफ्तार किये गए पत्रकार को जमानत, 10 लोगों को हिरासत में भेजा गया
Bhashaपत्रकार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी खबर में कहा था कि सरकार प्रवासी कामगारों के लिये जन साधारण ट्रेन सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। आरोप है कि उनकी इस खबर के बाद बांद्रा में भीड़ जमा हो गई थी।
पुणे में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत, जिले में मृतकों की कुल संख्या 46 हुई
Bhashaएक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन तीनों मरीजों की मौत के साथ इस अस्पताल में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 37 हो गई है। इन तीनों मरीजों को दूसरी अन्य बीमारियां भी थीं।
परमाणु परीक्षण नहीं करने को लेकर प्रतिबद्ध, अमेरिका ने गलत इरादे से टिप्पणी की : चीन
Bhashaउल्लेखनीय है कि अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को एक खबर के हवाले से कहा कि चीन संभवत: गोपनीय तरीके से भूमिगत परमाणु परीक्षण की तैयारी कर रहा है जबकि वह दावा करता है कि ऐसे विस्फोट के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध समझौते का अनुपालन करता है।
उप्र में कोविड-19 के 46 नए मामले : प्रदेश ने शुरू किया पूल टेस्ट
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि प्रदेश में कोविड—19 का पूल टेस्ट शुरू कर दिया गया है। ऐसा करने वाला यह देश का पहला राज्य है। बुधवार को आगरा में 150 नमूनों को पांच—पांच के 30 पूल बनाकर जांचा गया। सबकी रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है।
लॉकडाऊन के कारण भारत का चीनी निर्यात, घरेलू बिक्री प्रभावित हुई: इस्मा
Bhashaभारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि विभिन्न देशों में भारतीय चीनी की बिक्री में गिरावट की भरपाई की उम्मीद इंडोनेशिया बाजार में अतिरिक्त बिक्री के माध्यम से होने की उम्मीद है।इसी तरह थाईलैंड में चीनी की कमी है और वह भारत से चीनी खरीद सकता है।
कोविड - 19 के चलते आईपीएल 2020 सत्र अनिश्चितकाल के लिये स्थगित
Bhashaआईपीएल 29 मार्च से होना था लेकिन इसे पहले 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया था । कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढाये जाने के कारण इसका टलना तय था । पीटीआई ने 14 अप्रैल को ही खबर दी थी कि आठों फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट अनिश्चितकाल तक स्थगित किये जाने की जानकारी दे दी गई है ।
लॉकडाउन के समय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए राहत भरा है ऑनलाइन कोचिंग
Bhashaराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने अप्रैल और मई में होने वाली सभी परीक्षाओं को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है और भारत के शहरों में कोचिंग संस्थान बंद पड़े हुए हैं।
मोदी ने सीतारमण के साथ की अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के प्रभाव, प्रोत्साहन उपायों पर चर्चा
Bhashaमोदी ने वित्त मंत्री सीतारमण के साथ यह चर्चा ऐसे समय की है जबकि कोविड-19 महामारी से पैदा हालात ने छोटे उद्योगों से लेकर विमानन क्षेत्र तक को बहुत हानि पहुंचाई है। इस बीमारी की राके थाम के लिए परिवहन सेवाओं और दूसरे काम काज पर रोक से लाखों नौकरियां जाने की आशंका है।
लॉकडाउन के परिणाम दिखना शुरु, 325 जिले संक्रमण मुक्त : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू किये गये लॉकडाउन (बंद) के अब परिणाम मिलने लगे हैं। उन्होंने कहा कि संक्रमण से प्रभावित हुये 17 राज्यों के 27 जिलों में पिछले 14 दिन से संक्रमण के एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुयी है। इसी प्रकार पुडुचेरी के माहे जिले में पिछले 28 दिनों में संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
लॉकडाउन के दौरान हेल्पलाइन नंबरों पर आशंका और व्याकुलता प्रकट कर रहे हैं लोग
Bhashaदिल्ली में कार्यरत और फिलहाल बिहार के अपने गांव में फंसे 57 वर्षीय एक व्यक्ति ने लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ने की खबर सुनने के बाद मंगलवार को एक हेल्पलाइन पर फोन किया।
खेल मंत्रालय ने 11 एनएसएफ से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की
Bhashaमंत्रालय कोविड-19 महामारी के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठकें कर रहा है।
सेंसेक्स शुरुआती गिरावट से उबरा, 223 अंक चढ़ा, आईटी शेयर फिसले
Bhashaबीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स कमजोर रुख के साथ खुलने के बाद दिन में कारोबार के दौरान 784 अंक ऊपर-नीचे हुआ। अंत में यह 222.80 अंक या 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,602.61 अंक पर बंद हुआ।