डब्ल्यूएचओ के नेताओं ने कहा, संगठन को वैश्विक समर्थन मिला

उन्होंने एजेंसी को मिले ऐतिहासिक समर्थन का श्रेय अमेरिका को दिया।

कोरोना वायरस की महामारी के खतरे और बढ़ते आर्थिक संकट के बीच डब्ल्यूएचओ में यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.हैंस क्लूज ने कहा, ‘‘ हम यूरोपीय देशों के समर्थन से अभिभूत हैं।’’

उन्होंने एजेंसी को मिले ऐतिहासिक समर्थन का श्रेय अमेरिका को दिया।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका डब्ल्यूएचओ को सबसे अधिक दान देने वाला देश है जो हाल के वर्षां में सालाना 40 से 50 करोड़ डॉलर का अनुदान देता है।

ट्रम्प ने मंगलवार को डब्ल्यूएचओ को अमेरिकी मदद कोविड-19 महामारी के प्रबंधन में उसकी नाकामी की समीक्षा होने तक अस्थायी रूप से रोकने का आदेश दिया।

क्लूज ने कहा, ‘‘हम वित्तीय स्थिति को देख रहे हैं। मदद को लेकर कुछ प्रतिबद्धताएं व्यक्त की गईं हैं।’’ हालांकि, इसकी विस्तृत जानकारी उन्होंने नहीं दी।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इस समय हम संकट के बीच में हैं और इसलिए हमारा ध्यान जीवन बचाने पर है।’’

क्लूज ने कहा कि कुछ देश जैसे फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और स्विट्जरलैंड में हाल के हफ्तों में नये मामलों में कमी से उम्मीद के संकेत मिले हैं लेकिन ये सकरात्मक संकेतों को कुछ अन्य देशों जैसे ब्रिटेन, तुर्की, यूक्रेन, बेलारूस और रूस में बढ़ रहे मामलों से आघात पहुंचा है।

उन्होंने बताया कि यूरोप पर महामारी के काले बादल छाए हुए हैं। क्लूज ने रेखांकित किया कि मामले बढ़ रहे हैं और गत दस दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी होने के साथ 10 लाख के करीब पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि यूरोप इस महमारी का 50 प्रतिशत बोझ अकेले वहन कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी