प्रवासी कामगार संकट: गिरफ्तार किये गए पत्रकार को जमानत, 10 लोगों को हिरासत में भेजा गया

पत्रकार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी खबर में कहा था कि सरकार प्रवासी कामगारों के लिये जन साधारण ट्रेन सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। आरोप है कि उनकी इस खबर के बाद बांद्रा में भीड़ जमा हो गई थी।

जमात

मुंबई, 16 अप्रैल मुंबई की एक अदालत ने खबर में गलत जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किये गए एक टीवी पत्रकार को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी। वहीं इस मामले में गिरफ्तार 10 अन्य लोगों को 19 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पत्रकार पर आरोप है कि उन्होंने अपनी खबर में कहा था कि सरकार प्रवासी कामगारों के लिये जन साधारण ट्रेन सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है। आरोप है कि उनकी इस खबर के बाद बांद्रा में भीड़ जमा हो गई थी।

मराठी समाचार चैनल के पत्रकार राहुल कुलकर्णी को मुंबई पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया था। प्रवासी कामगारों के मंगलवार को बड़ी संख्या में यहां बांद्रा में जमा होने की घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

कुलकर्णी को बृहस्पतिवार को बांद्रा में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में सौंपने की मांग की।

बहरहाल, अदालत ने कुलकर्णी की न्यायिक हिरासत की पुलिस की मांग को खारिज कर दिया। इसके बाद उनके वकील सुबोध ने तत्काल उनकी जमानत की अर्जी पेश की और संक्षिप्त सुनवाई के बाद अदालत ने 15 हजार रुपये के मुचलके पर उन्हें जमानत दे दी।

वहीं इस मामले में गिरफ्तार 10 अन्य लोगों को 19 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने कुलकर्णी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 269 और 505 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार कुलकर्णी ने कथित रूप से फर्जी खबर चलाई, जिसमें कहा गया कि रेलवे प्रवासी कामगारों को महाराष्ट्र से उनके गृह नगरों तक भेजने के लिये विशेष ट्रेनें चलाने जा रहा है।

पुलिस ने कहा कि खबर देखने के बाद सैंकड़ों प्रवासी कामगार मंगलवार को बांद्रा स्टेशन पर जमा हो गए, जिन्हें बाद में वहां से हटा दिया गया।

इस बीच, शिवसेना नेता संजय राउन ने कुलकर्णी को जमानत देने के अदालत के फैसले का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि बांद्रा में कामगारों के जमा होने के मामले में पत्रकार को गिरफ्तार किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

राउत ने एक समाचार चैनल से बात करते हुए कहा कि सरकार और मीडिया दोनों लोकतंत्र के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं।

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ''दोनों पक्षों को इस बात को लेकर सतर्क रहना चाहिये कि ऐसी घटना दोबारा न हो। पत्रकार राहुल कुलकर्णी को जमानत मिलने पर मुझे खुशी हुई। पुलिस को उन आरोपों की सच्चाई का पता लगाना चाहिये जिनके तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया।''

राउत शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के कार्यकारी संपादक भी हैं। उन्होंने कहा कि मैं यह बातें एक नेता के तौर पर नहीं बल्कि पत्रकार की हैसियत से कह रहा हूं।

उन्होंने कहा कि इस समस्या के लिये रेलवे भी जिम्मेदार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी