पृथक किये गये परिवारों के बारे में लिखने पर अहमदनगर में पत्रकार की पिटाई

सोनई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नयासे के पास पनेगांव में बुधवार को बालासाहेब नवगिरे (35) पर 12 लोगों के एक समूह ने हमला किया। हमला करने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थी।

जमात

अहमदनगर, 16 अप्रैल कोरोना वायरस से बचने के लिए घर में पृथक रह रहे कुछ परिवारों के बारे में एक खबर का प्रकाशन करने के लिए महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक पत्रकार पर हमला किया गया।

सोनई पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नयासे के पास पनेगांव में बुधवार को बालासाहेब नवगिरे (35) पर 12 लोगों के एक समूह ने हमला किया। हमला करने वाले लोगों में ज्यादातर महिलाएं शामिल थी।

उन्होंने बताया कि नवगिरे ने कोरोना वायरस के संदेह में घर में पृथक किये गये लगभग 17 परिवारों के बारे में एक स्थानीय समाचार पत्र में खबर लिखी थी।

आरोपियों का कथित तौर पर यह मानना था कि इस खबर के कारण उनके नियोक्ताओं ने उन्हें काम करने की अनुमति नहीं दी।

लगभग 12 लोगों का एक समूह बुधवार को नवगिरे के घर पहुंचा और उनकी पिटाई की।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला करने, दंगा करने के साथ पृथक-वास में रहने संबंधी नियम का उल्लंघन करने के लिए इन लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी