कोविड - 19 के चलते आईपीएल 2020 सत्र अनिश्चितकाल के लिये स्थगित

आईपीएल 29 मार्च से होना था लेकिन इसे पहले 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया था । कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढाये जाने के कारण इसका टलना तय था । पीटीआई ने 14 अप्रैल को ही खबर दी थी कि आठों फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट अनिश्चितकाल तक स्थगित किये जाने की जानकारी दे दी गई है ।

जमात

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल कोरोना वायरस महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढाये जाने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने गुरूवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2020 सत्र आगामी सूचना तक स्थगित कर दिया जिसकी सूचना फ्रेंचाइजी को कुछ दिन पहले ही दे दी गई थी ।

आईपीएल 29 मार्च से होना था लेकिन इसे पहले 15 अप्रैल तक स्थगित किया गया था । कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन तीन मई तक बढाये जाने के कारण इसका टलना तय था । पीटीआई ने 14 अप्रैल को ही खबर दी थी कि आठों फ्रेंचाइजी को टूर्नामेंट अनिश्चितकाल तक स्थगित किये जाने की जानकारी दे दी गई है ।

बोर्ड के सचिव जय शाह ने आज जारी बयान में कहा ,‘‘ कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में पैदा हुए स्वास्थ्य संकट और महामारी को रोकने के लिये सरकार द्वारा किये गए लॉकडाउन के कारण बीसीसीआई की आईपीएल संचालन परिषद ने 2020 सत्र आगामी सूचना तक स्थगित करने का फैसला लिया है ।’’

कोरोना महामारी के कारण भारत में 400 से अधिक जानें जा चुकी है और दुनिया भर में एक लाख 30 हजार से अधिक लोग मारे गए हैं ।

बयान में आगे कहा गया ,‘‘ हमारे महान खेल में देश की और खेल से जुड़े हर व्यक्ति की सेहत सर्वोपरि है । बीसीसीआई , फ्रेंचाइजी मालिकों, प्रसारकों, प्रायोजकों और सभी संबंधित पक्षों ने मिलकर यह फैसला लिया है कि जब हालात सुरक्षित होंगे , तभी आईपीएल का यह सत्र खेला जायेगा ।’’

यात्रा संबंधी पाबंदियों के मायने हैं कि टूर्नामेंट समय पर होने पर भी कोई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इसमें भाग नहीं ले सकेगा ।

उन्होंने आगे कहा ,‘‘ बीसीसीआई हालात की समीक्षा करता रहेगा । सभी संबंधित पक्षों से संपर्क रखते हुए संभावित नयी तारीख के बारे में समीक्षा की जायेगी । हम केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और अन्य राज्य नियामक ईकाइयों से मार्गदर्शन लेते रहेंगे ।’’

मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों का मानना है कि टूर्नामेंट भविष्य में कराया जाना चाहिये क्योंकि इससे कईलोगों की आजीविका जुड़ी है ।

अब इसके लिये सितंबर से नवंबर की विंडो ही बची है लेकिन इसके लिये भारत को दुबई में एशिया कप छोड़ना होगा या क्रिकेट आस्ट्रेलिया और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को टी20 विश्व कप स्थगित करना होगा जो अक्टूबर नवंबर में होना है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें