खेल मंत्रालय ने 11 एनएसएफ से भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की

मंत्रालय कोविड-19 महामारी के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठकें कर रहा है।

जमात

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल खेल मंत्रालय ने गुरूवार को 11 और राष्ट्रीय खेल महासंघों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बात की और तोक्यो ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए उनसे भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

मंत्रालय कोविड-19 महामारी के चलते लगे देशव्यापी लॉकडाउन के बीच विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठकें कर रहा है।

मंत्रालय पहले ही हाकी इंडिया, भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ और भारतीय कुश्ती महासंघ सहित कई एनएसएफ से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बात कर चुका है।

मंत्रालय के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘ये मंत्रालय और एनएसएफ के बीच रोजमर्रा की बैठकें हैं जो अब इस महामारी के चलते वीडियो कांफ्रेंस के जरिये की जा रही हैं। हम पहले ही पिछले हफ्ते कुछ महासंघों के साथ बैठकों का पहला सिलसिला शुरू कर चुके हैं और आज यही जारी रहा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम अन्य महासंघों के साथ भी इस तरह की बैठकें जारी रखेंगे। ’’

गुरूवार की बैठक के दौरान खेल सचिव राधे श्याम जुलानिया ने हैंडबॉल, बास्केटबाल, वालीबॉल, वुशु, टेनिस, स्क्वाश, स्पेशल ओलंपिक भारत, नौकायन, कयाकिंग एवं कैनोइंग, कबड्डी और अखिल भारतीय विश्वविद्यालय के महासंघों के दो प्रतिनिधियों से बातचीत की।

एनएसएफ के एक प्रतिनिधि ने कहा कि मंत्रालय ने भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली जिसमें 2024 और 2028 ओलंपिक भी शामिल है।

एनएसएफ के अधिकारी ने कहा, ‘‘यह नियमित होने वाली बैठक थी, जिसमें हमने चर्चा की कि चीजें सामान्य होने के बाद कैसे शुरू की जायेगी। मंत्रालय यह जानना चाहता था कि अब ओलंपिक 2021 तक स्थगित हो गये हैं तो हम भविष्य के लिये किस तरह की योजना बना रहे हैं। हर एनएसएफ से पूछा गया कि उनकी अगले एशियाई खेलों से क्या उम्मीदें हैं तथा 2024 और 2028 ओलंपिक के लक्ष्य के बारे में भी चर्चा हुई। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी