एजेंसी न्यूज
पंजाब पुलिस ने हमला का शिकार हुए अपने सह कर्मी के साथ एकजुटता जताने के लिए अभियान शुरू किया
Bhashaदिन भर चलने वाले अभियान का नाम 'मैं भी हरजीत सिंह' है।
मंडी नहीं पहुंचे आड़ू, किसानों को भारी नुकसान का डर
Bhashaपश्चिमी उत्तर प्रदेश का यह इलाका यूं तो गन्ने और आम की खेती के लिए विशेष तौर पर पहचान रखता है, लेकिन यहां आड़ू भी उतने ही मशहूर हैं।
कोरोना जांच किट के आयात पर ‘मुनाफाखोरी’ की जांच और कार्रवाई करे सरकार: कांग्रेस
Bhashaपार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने सरकार से आग्रह भी किया कि कोरोना जांच के किट के आयात से जुड़े सभी दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं ताकि देश को पता चल सके कि कौन लोग संकट के समय ऐसी गतिविधि में शामिल हैं।
स्पीड ने कहा, सीए के वित्तीय संकट को स्पष्ट करने में नाकाम रहे हैं रोबर्ट्स
Bhashaवित्तीय संकट का सामना कर रहा क्रिकेट आस्ट्रेलिया जून के अंत तक 80 प्रतिशत कर्मचारियों का वेतन सिर्फ 20 प्रतिशत कर चुका है जबकि कार्यकारी अधिकारियों सहित कुछ अन्य को 80 प्रतिशत वेतन मिलेगा।
रिजर्व बैंक की म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की विशेष नकदी राहत सुविधा
Bhashaहाल में, फ्रैंकलिन टेम्पलटन म्यूचुअल फंड कंपनी के अपनी छह बांड योजनाओं को बंद करने की घोषणा की थी। ऐसे में रिजर्व बैंक की यह घोषणा काफी अहम है। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते पूंजी बाजार में उतार-चढ़ाव से म्यूचुअल फंड कंपनियों की नकदी हालत पर दबाव है।
कोरोना संकट के बीच कांग्रेस नेता अजय कुमार लल्लू का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कोविड-19 से निपटने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने लगाया आरोप
Bhashaउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राज्य की योगी सरकार पर कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के उपचार की सुचारू व्यवस्था नहीं है और ना ही पृथक-वास में रखे गए लोगों के लिए खाने-पीने का समुचित प्रबंध है.
केंद्र सरकार को श्रमिकों को घर भेजने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए: शिवसेना
Bhashaशिवसेना ने कहा कि ऐसे कई श्रमिक मुंबई के झुग्गी क्षेत्र धारावी में रहते हैं जो कोरोना वायरस के अति प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है।
आंध्र प्रदेश: कोरोना वायरस के 80 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,177 हुई
Bhashaराज्य में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 80 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या सोमवार को 1,177 पर पहुंच गई।
वुहान ने कोविड-19 के अंतिम मरीज को अस्पलात से छुट्टी दी
Bhashaतीन माह से भी ज्यादा समय में यह पहली बार है जब वुहान में संक्रमण का कोई मामला नहीं है.
बच्चे की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
Bhashaअपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) बलवंत चौधरी ने सोमवार को बताया कि शनिवार शाम अहिरी गांव के बच्चे धनप्रसाद (12) उर्फ धन्नू का शव छेरिहाई गांव के जंगल में पाया गया था, जिसके गले में फंदा लगाने का निशान था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी गले में फंदा लगाए जाने से मौत की पुष्टि हुई है।
शापूरजी पालोनजी इंफ्रा 1,554 करोड़ रुपये में केकेआर को बेचेगी 317 मेगावाट की सौर परिसंपत्तियां
Bhashaकंपनी ने एक बयान में कहा इसमें उसकी महाराष्ट्र की 169 मेगावाट और तमिलनाडु की 148 मेगावाट की परिसंपत्तियां शामिल हैं।
लॉकडाउन: दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों की संख्या में आई भारी गिरावट
Bhashaउपनगरीय ट्रेन सेवाएं 23 मार्च से ही शहर में बंद है। लंबी दूरी से आने वाली ट्रेनों को इससे एक दिन पहले बंद कर दिया गया था। केवल मालगाड़ियां और रेलवे कर्मचारियों के लिए कुछ विशेष ट्रेनें ही चल रही हैं।
अश्विन ने कहा, 2010 मे आईपीएल ने कड़ा सबक सिखाया था
Bhashaक्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर के साथ ईएसपीएनक्रिकइन्फो के लिये पोडकास्ट में अश्विन ने बताया कि चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2010 ने उन्हें किस तरह से प्रभावित किया। उन्होंने आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की मुश्किल परिस्थितियों में खेलने पर बात की और बताया कि कि आखिर उनके स्पिन जोड़ीदार रविंद्र जडेजा ‘क्यों नैसर्गिक खिलाड़ी’ हैं।
वेतन कटौती के बारे में पूछे जाने पर लालच नहीं दिखाएंगे आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी: पेन
Bhashaकोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण भारत के आस्ट्रेलिया दौरे और टी20 विश्व कप पर सवालिया निशान लग गया है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया पहले ही अपने 80 प्रतिशत स्टाफ की छुट्टी कर चुका है और अब खिलाड़ियों के वेतन में संभावित कटौती को लेकर आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स संघ (एसीए) से बातचीत कर रहा है।
नडाल को टेनिस टूर्नामेंटों के जल्द शुरू होने की उम्मीद नहीं
Bhashaउन्होंने कहा, ‘‘टेनिस में आपको हर सप्ताह यात्रा करनी पड़ती है, होटलों में रुकना पड़ता है, अलग अलग देश जाना होता है। ’’
दादी दादा फाउंडेशन ने बुजुर्गों के लिए कोविड-19 से लड़ने के उपाय सुझाए
Bhashaसंस्था की ओर से इंटरनेट पर आयोजित संगोष्ठी में देश भर के कई चिकित्सकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, आयुर्वेद के डॉक्टरों समेत अन्य ने भाग लिया और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष उपायों पर चर्चा की और कहा कि बुजुर्गों को विशेष देखभाल की जरूरत है क्योंकि उनके वायरस के चपेट में आने की आशंका ज्यादा होती है।
मोदी ने लॉकडाउन से बाहर आने के उपायों पर मुख्यमंत्रियों से की चर्चा
Bhashaकोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश में 25 मार्च से दो चरण में लॉकडाउन लागू किया गया है। देश में कोरोना संकट की शुरुआत के बाद 22 मार्च से अब तक प्रधानमंत्री मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चार बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर चुके हैं।
सऊदी अरब में नाबालिग अपराधियों को मृत्युदंड देने और कोड़े मारने की सजा खत्म
Bhashaससे कुछ ही दिन पहले सऊदी अरब के उच्चतम न्यायालय ने किसी भी अपराधी को कोड़े मारने की सजा खत्म कर दी थी. न्यायालय ने एक बयान में कहा था कि भविष्य में न्यायाधीश कोड़े मारने के बजाय जेल, जुर्माना, फिर सामुदायिक सेवा जैसी सजाएं सुना सकते हैं. किंग सलमान के ताजा फरमान से अल्पसंख्यक शिया समुदाय के कम से कम छह अपराधियों की मौत की सजा माफ हो सकती है, जिन्होंने कथित रूप से 18 साल से कम उम्र में अपराध किया था
संयुक्त राष्ट्र खाद्य प्रमुख ने कहा, वित्तपोषण से टाली जा सकती है भुखमरी
Bhashaउन्होंने कहा, “अगर हमारे पास पैसा और पहुंच हो तो हम सूखे को टाल सकते हैं और भु्खमरी से होने वाली मानवता की विनाशकारी मौतों को टाल सकते हैं।”
कोरोना वायरसः ऑस्ट्रेलिया की एप्प को 10 लाख से ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया
Bhashaमुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डेमियन मर्फी ने सोमवार को कहा कि शुरुआत में एप्प को इतनी लोकप्रियता मिलने से वह काफी उत्साहित हैं।