पंजाब पुलिस ने हमला का शिकार हुए अपने सह कर्मी के साथ एकजुटता जताने के लिए अभियान शुरू किया

दिन भर चलने वाले अभियान का नाम 'मैं भी हरजीत सिंह' है।

जमात

चंडीगढ़, 27 अप्रैल पंजाब पुलिस के सभी कर्मी अपने साथी हरजीत सिंह के साथ एकजुटता दिखाने के लिए सोमवार को उनके नाम वाला बिल्ला लगाएंगे। लॉकडाउन लागू कराने के दौरान एक हमले में उनका हाथ काट दिया गया था।

दिन भर चलने वाले अभियान का नाम 'मैं भी हरजीत सिंह' है।

पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने सोमवार को ट्वीट किया, " सबको दिखाते हैं कि कोविड-19 से लड़ रहे पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों पर कोई भी हमला, जैसे एसआई हरजीत सिंह पर हुआ, वो भारत को एकजुट करेगा। एसआई (उपनिरीक्षक) हरजीत और सभी यौद्धाओं के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप आज अपनी छाती पर गर्व से उनका नाम (का बिल्ला) लगाएं।"

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत, पंजाब पुलिस के सभी कर्मियों की वर्दी पर उनके नाम के बजाय हरजीत के नाम का बिल्ला होगा।

अधिकारी ने बताया कि आम लोग भी इस अभियान में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक पोस्टर पर 'मैं भी हरजीत सिंह' लिख कर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करना होगा।

पटियाला में 12 अप्रैल को सब्जी बाजार में कर्फ्यू पास मांगने पर कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था और हरजीत सिंह का तलवार से हाथ काट दिया था।

यहां पीजीआईएमईआर में ऑपरेशन करके 50 वर्षीय एसआई का हाथ फिर से जोड़ा गया।

हरजीत घटना के वक्त सहायक उप निरीक्षक थे लेकिन उनके अदम्य साहस को देखते हुए उन्हें तरक्की देकर उप निरीक्षक बना दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट