एजेंसी न्यूज
टीआरएस का 20वां स्थापना दिवस: लॉकडाउन के कारण किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया
Bhashaकोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के कारण पार्टी की ओर से किसी बड़े कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। इस मौके पर राव के अलावा पार्टी कुछ ही नेता मौजूद थे।
दिल्ली तेल तिलहन बाजार में सरसों, सोयाबीन में सुधार
Bhashaबाजार सूत्रों ने बताया कि हरियाणा में सहकारी संस्था, हाफेड द्वारा लूज में सरसों की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 4,425 रुपये प्रति क्विन्टल पर किये जाने से सरसों के भाव में सुधार आया। किसान भी अब लागत से कम कीमत पर सरसों की बिक्री नहीं कर रहे हैं।
मुंबई में दस इंडोनेशियाई तबलीगी गिरफ्तार
Bhashaएक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये दस सदस्य इंडोनेशिया के 12 तबलीगी सदस्यों के समूह का हिस्सा हैं जो दिल्ली से वापस लौटने के बाद बांदा पश्चिम में एक अपार्टमेंट में 29 मार्च से रह रहे थे । इनमें छह महिलायें शामिल हैं।
लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराधियों से रहें सावधान: हरियाणा पुलिस
Bhashaपुलिस ने लोगों को व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा करने के प्रति सावधान किया और संदिग्ध लिंक न खोलने का सुझाव दिया।
इंडसइंड बैंक का चौथी तिमाही शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत घटकर 301.74 करोड़ रुपये
Bhashaइससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में बैंक ने 360.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
बालाकोट हमले, अनुच्छेद 370 समाप्त करने के फैसले का भूराजनीतिक स्थिति पर दीर्घकालिक असर पड़ेगा :बाजवा
Bhashaपाकिस्तानी सेना के शोध जर्नल ‘ग्रीन बुक 2020’ में एक लेख में जनरल बाजवा ने कश्मीर को ‘परमाणु युद्ध को निमंत्रण देने वाला केंद्रबिंदु’ (न्यूक्लियर फ्लैश-प्वाइंट) बताया। इस जर्नल को पाकिस्तान के उच्च शिक्षा आयोग की मान्यता प्राप्त है।
सटोरियों द्वारा संपर्क किये जाने की सूचना नहीं देने पर उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध
Bhashaउन पर बोर्ड की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता की धारा 2 . 4 . 4 के तहत फरवरी में हुए दो मामलों के तहत आरोप लगाये गए हैं । ये दोनों मामले पाकिस्तान की टी20 लीग पीएसएल से जुड़े हैं ।
यार्कशर के साथ अश्विन का करार रद्द
Bhashaइंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने कोरोना वायरस महामारी के कारण हाल में सभी तरह के पेशेवर क्रिकेट को एक जुलाई तक रद्द कर दिया था।
बिजली संशोधन विधेयक के प्रारूप पर सुझाव की समयसीमा बढ़ाई गयी
Bhashaमंत्रालय ने इस संशोधन विधेयक का मसौदा संबंधित पक्षों के बीच 17 अप्रैल 2020 को जारी किया था जिसपर उनसे आठ मई तक जरूरी सुझाव और टिप्पणी भेजने का समय दिया था।
प्रवासी पाकिस्तानियों को मताधिकार देने के लिए प्रयास कर रही पाकिस्तान सरकार
Bhashaएक्सप्रेस ट्रिब्यून की सोमवार को प्रकाशित खबर के अनुसार पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने नेशनल डेटाबेस रजिस्ट्रेशन ऑथोरिटी (एनएडीआरए) के साथ साझेदारी में पंजीकरण कार्यक्रम चलाने का फैसला किया है।
नोएडा में आठ स्वास्थ्यकर्मियों समेत कोरोना वायरस के 14 नए मरीज
Bhashaमुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक ओहरी ने बताया कि जिला अस्पताल के प्रसूति विभाग में काम करने वाली आया सहित आठ स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना संक्रमण मिला है। उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल को 186 संदिग्धों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को टेस्ट रिपोर्ट का नतीजा स्वास्थ्य विभाग को मिला। इनमें 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बिना वेतन के घरेलू सहायकों का भविष्य अधर में, खर्च चलाना पड़ रहा भारी
Bhashaऐसे घरेलू सहायकों में अधिकतर महिलाएं हैं। इनके नियोक्ता तो जरूर इन्हें वापस काम पर रखना पसंद करेंगे लेकिन कोरोना वायरस के प्रसार और सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने को लेकर कॉलोनीवासी और सोसाइटी के लोग इनके प्रवेश पर रोक लगा सकते हैं।
कोरोना : स्पाइसजेट ने मेडिकल उपकरणों के साथ शंघाई से दिल्ली कार्गो उड़ान संचालित की
Bhashaकंपनी के अनुसार इस उड़ान का संचालन रविवार की रात किया गया।
किम जोंग उन के स्वास्थ्य को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें सही नहीं : दक्षिण कोरिया
Bhashaसियोल और वाशिंगटन सहित दुनिया भर में इस बात की चिंता है कि अगर किम को वास्तव में कुछ हो गया तो उत्तर कोरिया और उसके परमाणु कार्यक्रम का क्या होगा।
कोविड-19: सीआईएसएफ को प्रदान किए गए पांच हजार फेस हुड
Bhashaसंस्थान का दावा है कि सिर और चेहरे को ढकने वाले फेस हुड से लार की बूंदों से फैलने वाले संक्रमण से बचा जा सकेगा।
कोरोना के खिलाफ अभियान और अर्थव्यवस्था, समान रूप से अहम : मोदी
Bhashaमोदी ने कोरोना वायरस के संक्रमण की मौजूदा स्थिति और संक्रमण पर नियंत्रण के लिये जारी लॉकडाउन से देश को चरणबद्ध तरीके से बाहर लाने के उपायों पर चर्चा के लिये आहूत वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक में मुख्यमंत्रियों से यह बात कही। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार बैठक शुरु होने पर प्रधानमंत्री ने देश में कोरोना महामारी की मौजूदा स्थिति से मुख्यमंत्रियों को अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्रियों से राज्यों में चिन्हित किये गये संक्रमण से प्रभावित हॉटस्पॉट इलाकों में स्थिति को नियंत्रित करने के लिये केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने को कहा।
अडाणी पावर को चौथी तिमाही में 1,312 करोड़ रुपये का घाटा
Bhashaबीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय घटकर 6,327.57 करोड़ रुपये पर आ गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 8,077.89 करोड़ रुपये थी।
कोरोना : अदालत ने सरकार से कहा, समाचार पत्रों के बारे में चलताऊ बयान नहीं दें
Bhashaन्यायमूर्ति पी बी वराले राज्य सरकार के उस फैसले पर स्वत: आधार पर संज्ञान में ली गयी एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे जिसमें कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर समाचार पत्रों के लोगों के घरों तक पहुंचाने पर रोक लगा दी गयी थी।
ऑनलाइन प्रतियोगिता ने कैंसर पीड़ित निशानेबाज के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी
Bhashaइस खिलाड़ी ने अस्पताल के अपने बिस्तर से जूम ऐप के जरिये दूसरी अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भाग लिया। उन्होंने इस पहल पर खुशी भी जताई और मैच के बाद आभासी संवाददाता सम्मेलन का हिस्सा भी बनी।