मुंबई में दस इंडोनेशियाई तबलीगी गिरफ्तार

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये दस सदस्य इंडोनेशिया के 12 तबलीगी सदस्यों के समूह का हिस्सा हैं जो दिल्ली से वापस लौटने के बाद बांदा पश्चिम में एक अपार्टमेंट में 29 मार्च से रह रहे थे । इनमें छह महिलायें शामिल हैं।

जमात

मुंबई, 27 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मार्च में निजामुद्दीन मरकज में आयोजित एक धार्मिक जलसे में हिस्सा लेने वाले तबलीगी जमात के इंडोनेशिया के दस सदस्यों का पृथक—वास पूरा होने के बाद भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये दस सदस्य इंडोनेशिया के 12 तबलीगी सदस्यों के समूह का हिस्सा हैं जो दिल्ली से वापस लौटने के बाद बांदा पश्चिम में एक अपार्टमेंट में 29 मार्च से रह रहे थे । इनमें छह महिलायें शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इंडोनेशिया के इन लोगों के बारे में एक अप्रैल को पता चला था कि ये लोग बांद्रा में रह रहे हैं ।

उन्होंने बताया, ‘'हमें यह पता चला कि वे दो जत्थे में 29 फरवरी एवं तीन मार्च को भारत आये थे और बाद में जलसे में शामिल होने के लिये मरकज पहुंचे ।’’

अधिकारी ने बताया कि ये विदेशी नागरिक सात मार्च को मुंबई पहुंचे और 29 मार्च को अपार्टमेंट में रहने लगे । इसका मतलब यह हुआ कि वह 22 दिन तक घूमते रहे ।

उन्होंने बताया, ‘'चिकित्सीय जांच में 12 में से दो लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुयी। इसके बाद दस अन्य को 20 दिन के पृथक—वास में भेज दिया गया। बुधवार :22 अप्रैल: को उन्हें गिरफ्तार किया गया ।'

अधिकारी ने बताया कि उन्हें 23 अप्रैल को अदालत में पेश कर बांद्रा पुलिस ने रिमांड में लिया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\