ऑनलाइन प्रतियोगिता ने कैंसर पीड़ित निशानेबाज के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी

इस खिलाड़ी ने अस्पताल के अपने बिस्तर से जूम ऐप के जरिये दूसरी अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भाग लिया। उन्होंने इस पहल पर खुशी भी जताई और मैच के बाद आभासी संवाददाता सम्मेलन का हिस्सा भी बनी।

जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल कोलकाता के अस्पताल में कैसर का इलाज करा रही राष्ट्रीय स्तर की युवा निशानेबाज के चहरे पर ऑनलाइन शूटिंग टूर्नामेंट ने मुस्कान बिखेर दी।

इस खिलाड़ी ने अस्पताल के अपने बिस्तर से जूम ऐप के जरिये दूसरी अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भाग लिया। उन्होंने इस पहल पर खुशी भी जताई और मैच के बाद आभासी संवाददाता सम्मेलन का हिस्सा भी बनी।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस मंच पर आकर बहुत खुश हूं। मुझे निशानेबाजी की बहुत याद आ रही है।’’

कीमोथेरेपी से गुजर रही निशानेबाज ने कहा, ‘‘ आप सब के साथ होना शानदार है। आप सब को देखकर मुझे काफी खुशी हुई।’’

इस पहल का श्रेय भारत के पूर्व निशानेबाज शिमोन शरीफ को जाता है जिन्होंने ओलंपियन जॉयदीप करमाकर के साथ इस निशानेबाज का स्वागत किया।

जॉयदीप और शरीफ दोनों इस टूर्नामेंट के लिए कमेंट्री टीम का हिस्सा थे। टूर्नामेंट का मकसद कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए लागू किये गये लॉकडाउन के बीच निशानेबाजों के बीच प्रतिस्पर्धा बनाये रखने का था ।

लंदन ओलंपिक में मामूली अंतर से पदक चूकने वाले जॉयदीप ने कहा, ‘‘

वह काफी समय से निशानेबाजी नहीं कर पा रही है। हमारे लिय यह बड़ी बात है कि वह अस्पताल के बिस्तर से हमारे साथ ऑनलाइन प्रतियोगिता में शामिल हुई। यह निश्चित रूप से हमारे लिए सुखद क्षण है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\