लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराधियों से रहें सावधान: हरियाणा पुलिस

पुलिस ने लोगों को व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा करने के प्रति सावधान किया और संदिग्ध लिंक न खोलने का सुझाव दिया।

जमात

चंडीगढ़, 27 अप्रैल हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान लोगों को साइबर अपराधियों से बचने की सलाह सोमवार को दी।

पुलिस ने लोगों को व्यक्तिगत जानकारी ऑनलाइन साझा करने के प्रति सावधान किया और संदिग्ध लिंक न खोलने का सुझाव दिया।

पुलिस ने कहा कि मौके का फायदा उठाकर साइबर अपराधी धोखाधड़ी और बैंक खातों में से पैसे निकालने जैसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान मौका पाकर साइबर अपराधी बैंक खाते से पैसे निकालने के लिए कई तरीके अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 संबंधित कोई भी संदिग्ध लिंक या ईमेल खोलने से पहले लोगों को अधिकतम सावधानी बरतनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी फर्जी यूपीआई आईडी बनाकर लोगों से कोविड-19 के नाम पर चंदा इकठ्ठा करने के वास्ते पीएम केयर्स में दान देने के लिए पैसे मांग रहे हैं।

विर्क ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि सोशल मीडिया के जरिये भी फर्जी बैंक खाते बनाकर दान मांगा जा रहा है।

उन्होंने कहा, “कुछ लोग फर्जी शॉपिंग वेबसाइट बनाकर फेस मास्क और सेनिटाइजर बेचने के नाम पर बैंक खाता संख्या मांग रहे हैं। सरकारी वेबसाइट जैसी दिखने वाली वेबसाइट बनाकर भी धोखाधड़ी को अंजाम देने की कोशिश की जा रही है। कोरोना वायरस से बचने के सुरक्षा उपकरण बेचने और घर पहुंचाने के नाम पर ओटीपी मांग कर बैंक खाते से पैसा निकाला जा सकता है।”

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस की साइबर अपराध शाखा धोखाधड़ी करने वालों को पकड़ने का पूरा प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\