एजेंसी न्यूज
अर्थव्यवस्था को निष्क्रिय होने से बचाने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत : सज्जन जिंदल
Bhashaकोरोना वायरस संकट के चलते देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन (बंद) किया गया है। इससे देश की आर्थिक गतिविधियां लगभग ठप पड़ गयी हैं।
चरमपंथी समूह युवाओं की ऑनलाइन भर्ती के लिए लॉकडाउन का फायदा उठा रहे हैं: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
Bhashaउन्होंने यह कहा कि दुनिया इस अभूतपूर्व वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण एक पीढ़ी का भटकना बर्दाश्त नहीं कर सकती है।
जायज है रोजे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की जांच :दारूल उलूम
Bhashaइस रमजान में हालात पुरी तरह बदले हुए हैं और लोग अपने घरों में ही नमाज अदा कर रहे हैं । मुस्लिम समाज में रोजे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण की जांच को लेकर शंकाएं हैं और इन शंकाओं को दूर करते हुए दारूल उलूम ने सोमवार को एक फतवा जारी कर जांच को जायज बताया और स्पष्ट किया कि इस जांच से रोजा नहीं टूटेगा ।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार एक करोड़ व्यक्तियों को मुफ्त में देगी काढ़ा
Bhashaमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया, ''जीवन अमृत योजना के अंतर्गत आयुष विभाग के सहयोग से मध्यप्रदेश लघु वनोपज संघ द्वारा इस काढ़े के 50-50 ग्राम के पैकेट तैयार किए गए हैं। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में लगभग एक करोड़ व्यक्तियों को यह काढ़ा मुफ्त में वितरित किया जा रहा है।''
शुरुआती कारोबार में रुपया 15 पैसे कमजोर
Bhashaमुद्रा कारोबारियों के मुताबिक अमेरिकी डॉलर के अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होने का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा है। साथ ही घरेलू शेयर बाजारों के उतार-चढ़ाव भरे रुख ने भी निवेशकों की धारणा प्रभावित की है।
जो बाइडेन पर आरोप लगाने वाली महिला ने इस बारे में पड़ोसी से बात की थी: खबर
Bhashaबाइडेन पर आरोप लगाने के एक महीने के बाद रियडे के पड़ोसी का यह बयान सामने आया है।
सभी मरीजों के स्वस्थ होने के बाद चीन में बंद होगा कोरोना वायरस विशेष अस्पताल
Bhashaस्वास्थ्य अधिकारियों ने 40 ऐसे मामलों की भी मंगलवार को जानकारी दी जो संक्रमित हैं लेकिन उनमें लक्षण नहीं हैं।
राजस्थान में COVID-19 संक्रमण के 66 नए मामले सामने आए, 1 और संक्रमित मरीज की हुई मौत
Bhashaराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 66 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या मंगलवार सुबह बढ़कर 2328 हो गयी. इससे राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी मौतों की संख्या बढ़कर 51 हो गयी है.
भविष्य को ध्यान में रखकर ‘हंड्रेड’ का आयोजन चाहता है ईसीबी
Bhasha‘हंड्रेड’ टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम को 100 गेंदें खेलने का अवसर मिलेगा। यह क्रिकेट में नया प्रारूप है जिसकी कड़ी आलोचना भी हुई। इस टूर्नामेंट में इंग्लिश क्रिकेट की 18 प्रथम श्रेणी काउंटी के बजाय आठ फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। ईसीबी परिस्थितियां अनुकूल होने पर जुलाई में इसकी शुरुआत कर सकता है।
सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक चढ़ा
Bhashaबीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में कारोबार उतार-चढ़ाव वाला रहा। शुरुआती कारोबार में 400 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ यह 32,164.65 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया। हालांकि यह बढ़त ज्यादा देर नहीं रही।
ओडिशा में कोविड-19 के सात नए मामले, संक्रमितों की संख्या 118 पहुंची
Bhashaउन्होंने कहा कि सात मामलों में से चार राज्य के पश्चिमी जिले सुंदरगढ़ के और तीन तटीय जिले भद्रक के हैं।
युवा पीढ़ी का भटकाना बर्दाश्त नहीं कर सकता विश्व : गुतारेस
Bhashaगुतारेस ने सोमवार को वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए सुरक्षा परिषद से कहा कि इस संकट के पहले से युवा ढेरों चुनौतियों का सामना कर रहे थे।
लॉकडाउन: कोटा में फंसे छात्रों को लाने के लिए 100 बसें भेजेगी महाराष्ट्र सरकार
Bhashaपरब ने सोमवार देर रात कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बसों को अगले दो दिनों में कोटा भेजा जाएगा।
कोरोना वायरस वाहक होने का पता लगाने के लिए यादवपुर के विद्यार्थियों ने बनाया उपकरण
Bhashaविश्वविद्यालय के नवोन्मेष परिषद के एक शिक्षक ने मंगलवार को कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलिकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के स्नातक के दो विद्यार्थियों ने एक ऐसा उपकरण विकसित किया है जो खांस रहे व्यक्ति का पता लगाएगा और यह विश्लेषण करेगा कि क्या व्यक्ति कोरोना वायरस का संभावित मरीज हो सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- मुझे किम की स्थिति के बारे में पता है, मैं उनके ठीक होने की कामना करता हूं
Bhashaअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्हें उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की स्थिति के बारे में ‘‘अच्छा अनुमान’’ है लेकिन किम के खराब स्वास्थ्य को ले कर चल रही अफवाहों के बीच उस बारे में वह फिलहाल बात नहीं कर सकते. उत्तर कोरिया ने अपने शासक के खराब स्वास्थ्य की अफवाहों से इनकार नहीं किया है.
देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 934 हुई, कुल मामले 29,435 : स्वास्थ्य मंत्रालय
Bhashaकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 6,868 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं और 21,632 अब भी संक्रमण से जूझ (एक्टिव मामले) रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति विदेश चला गया था।
पश्चिम बंगाल: ओलावृष्टि से मालदा में 60 करोड़ रुपये मूल्य के आम नष्ट
Bhashaमालदा जिले में पिछले हफ्ते हुयी ओलावृष्टि के कारण 60 करोड़ रुपये मूल्य के आम नष्ट हो गए. एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. पश्चिम बंगाल में स्थित मालदा आम की विभिन्न किस्मों के लिए मशहूर है.
चरमपंथी समूह कोविड-19 का इस्तेमाल युवाओं की भर्ती के लिए कर रहे हैं: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख
Bhashaउन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि हर साल 1.2 करोड़ लड़कियां कम उम्र में ही मां बन जाती हैं।
चीन के खिलाफ ‘बेहद गंभीर जांच’ कर रहा है अमेरिका : ट्रंप
Bhashaट्रंप ने इस कथन से संकेत दिया है कि अमेरिकी प्रशासन बीजिंग से जर्मनी द्वारा मुआवजे के रूप में मांगे गए 140 अरब डॉलर से कहीं बड़े मुआवजे के बारे में सोच रहे हैं।
ट्रंप ने नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव टालने की संभावना से किया इनकार
Bhashaट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने चुनाव की तारीख टालने के बारे में कभी नहीं सोचा। मैं ऐसा क्यों करुंगा? तीन नवंबर अच्छी तारीख है।’’