देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 934 हुई, कुल मामले 29,435 : स्वास्थ्य मंत्रालय

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 6,868 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं और 21,632 अब भी संक्रमण से जूझ (एक्टिव मामले) रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति विदेश चला गया था।

जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 934 हो गई और संक्रमितों की तादाद 29,435 पर पहुंच गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 6,868 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं और 21,632 अब भी संक्रमण से जूझ (एक्टिव मामले) रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति विदेश चला गया था।

कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

सोमवार शाम से कुल 48 मरीजों की जान गई है जिनमें से 27 की मौत महाराष्ट्र में, 11 की गुजरात में, पांच की राजस्थान में, चार की मध्य प्रदेश में और एक की मौत जम्मू- कश्मीर में हुई।

देश में कोविड-19 से हुई 934 मौतों में से सबसे ज्यादा 369 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 162, मध्य प्रदेश में 110, दिल्ली में 54, राजस्थान में 46, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 31-31 मरीजों की मौत हुई है।

तेलंगाना में 26 लोगों की मृत्यु हुई है। तमिलनाडु में 24 तो पश्चिम बंगाल और कर्नाटक में 20-20 मरीजों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है।

बीमारी से पंजाब में 18, जम्मू कश्मीर में सात, केरल में चार और झारखंड तथा हरियाणा में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में दो मरीजों ने दम तोड़ा है जबकि मेघालय, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़े मंगलवार सुबह अपडेट किए गए हैं जो बताते हैं कि देश में सबसे ज्यादा पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं जहां 8,590 लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं। इसके बाद गुजरात में 3,548, दिल्ली में 3,108, राजस्थान में 2,262, मध्य प्रदेश में 2,168, उत्तर प्रदेश में 1,955 और तमिलनाडु में 1,937 लोग संक्रमित हैं।

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,183 और तेलंगाना में 1,004 हो गई है। पश्चिम बंगाल में मामलों की संख्या 697, जम्मू-कश्मीर में 546, कर्नाटक में 512, केरल में 481, बिहार में 345 और पंजाब में 313 हो गई है।

हरियाणा में कोरोना वायरस के 296 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 118 मामले हैं। झारखंड में 82 और उत्तराखंड में 51 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 40-40 मामले हैं तो छत्तीसगढ़ में 37 मामले हैं जबकि असम में 36 लोग संक्रमित हुए हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 33 मामले हैं जबकि लद्दाख में इस संक्रमण ने 20 लोगों को अपनी चपेट में लिया है।

मेघालय में 12 और पुडुचेरी में आठ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आए हैं।

मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं जबकि मिजोरम तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\