युवा पीढ़ी का भटकाना बर्दाश्त नहीं कर सकता विश्व : गुतारेस

गुतारेस ने सोमवार को वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए सुरक्षा परिषद से कहा कि इस संकट के पहले से युवा ढेरों चुनौतियों का सामना कर रहे थे।

संयुक्त राष्ट्र, 28 अप्रैल संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने आगह किया है कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान चरमपंथी समूह युवाओं के रोष और निराशा का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में उन्हें कट्टर बनाने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया इस वैश्वविक संकट के कारण एक पीढ़ी का भटकना बर्दाश्त नहीं कर सकती है।

गुतारेस ने सोमवार को वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए सुरक्षा परिषद से कहा कि इस संकट के पहले से युवा ढेरों चुनौतियों का सामना कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि हर पांच में से एक युवा को पहले से ही शिक्षा, प्रशिक्षण या रोजगार नहीं मिलता है और हर चार नौजवानों में से एक हिंसा या संघर्ष से प्रभावित है। हर साल 1.2 करोड़ नाबालिग लड़कियां मां बनती हैं।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग इस निराशा को स्पष्ट रूप से हल करने में नाकाम रहे हैं। इसने राजनीतिक प्रतिष्ठान और संस्थानों में विश्वास की कमी को बढ़ाया है। ऐसे में चरमपंथी समूहों के लिए रोष और मायूसी का फायदा उठाना आसान हो जाता है और युवाओं के कट्टरपंथ की ओर बढ़ने का खतरा बढ़ता है।

गुतारेत ने रेखांकित किया कि हम देख सकते हैं कि ऐसे समूहों ने पहले से ही कोविड-19 लॉकडाउन (बंद) का फायदा उठाना शुरू कर दिया है। उन्होंने नफरत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर प्रयास बढ़ा दिए हैं और उन युवाओं की भर्ती की भी कोशिश कर रहे हैं जो अपना ज्यादातर समय अब घर तथा ऑनलाइन बिता रहे हैं ।

उन्होंने युवाओं, शांति और सुरक्षा पर ऐतिहासिक प्रस्ताव को अपनाने के बाद, पांच वर्षों की समीक्षा के लिए बुलाई गई बैठक के दौरान यह टिप्पणी की।

युवा, शांति और सुरक्षा पर कार्रवाई का आह्वान करते हुए गुतारेस ने कहा कि दुनिया युवाओं की एक पीढ़ी का भटकना बर्दाश्त नहीं कर सकती है, उनकी जिंदगियां कोविड-19 से प्रभावित हुई हैं और भागीदारी की कमी की वजह से उनकी आवाजें दबाई गई हैं। महामारी से निपटने के दौरान उनकी प्रतिभा को बाहर निकालने के लिए अधिक प्रयास करने चाहिए।

उन्होंने कहा कि 1.54 अरब से ज्यादा बच्चे और युवा कोविड-19 संकट से प्रभावित हुए हैं और देशों को संकट से निपटने के लिए युवाओं की प्रतिभा का इस्तेमाल करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि तमाम बाधाओं के बावजूद दुनिया भर में युवा कोरोना वायरस महामारी से निपटने की साझी लड़ाई में शामिल हुए हैं और अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\