लॉकडाउन: कोटा में फंसे छात्रों को लाने के लिए 100 बसें भेजेगी महाराष्ट्र सरकार

परब ने सोमवार देर रात कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बसों को अगले दो दिनों में कोटा भेजा जाएगा।

जमात

मुंबई, 28 अप्रैल महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन की वजह से राजस्थान के कोटा में फंसे लगभग 2,000 छात्रों को वापस लाने के लिए वहां 100 बसों को भेजने का फैसला किया है।

परब ने सोमवार देर रात कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बसों को अगले दो दिनों में कोटा भेजा जाएगा।

विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए महाराष्ट्र के छात्र कोटा में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं।

परब ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र सरकार ने कोटा गए छात्रों को वापस लाने का फैसला किया है। हम इसके लिए धुले जिले से करीब 100 बसें कोटा भेजेंगे।’’

मंत्री ने कहा कि छात्रों को पहले मध्य प्रदेश की सीमा से सटे महाराष्ट्र के धुले जिले में लाया जाएगा और फिर राज्य परिवहन की बसों द्वारा उन्हें उनके मूल स्थानों पर भेजा जाएगा।

एमएसआरटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस प्रक्रिया के लिए राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकारों के साथ आधिकारिक बातचीत पहले ही हो चुकी है, क्योंकि बसें इन दोनों राज्यों से होकर गुजरेंगी।

महाराष्ट्र आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वापसी पर, छात्रों और उनके माता-पिता को चिकित्सा जांच से गुजरना होगा, फिर उन्हें 14 दिन के पृथक-वास में भेजा जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार ने इस संकेत के बाद छात्रों को वापस लाने का फैसला किया कि कुछ प्रमुख शहरों में लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है जहां कोरोना वायरस महामारी की स्थिति अभी नियंत्रित नहीं हो पायी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू