सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक चढ़ा

बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में कारोबार उतार-चढ़ाव वाला रहा। शुरुआती कारोबार में 400 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ यह 32,164.65 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया। हालांकि यह बढ़त ज्यादा देर नहीं रही।

मुंबई, 28 अप्रैल वैश्विक बाजारों के सुधार के संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में मंगलवार को 400 अंक से ज्यादा की तेजी रही। रिजर्व बैंक के वित्तीय सहायता की घोषणा के बाद वित्त क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही।

बीएसई के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स में कारोबार उतार-चढ़ाव वाला रहा। शुरुआती कारोबार में 400 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ यह 32,164.65 अंक के उच्च स्तर तक पहुंच गया। हालांकि यह बढ़त ज्यादा देर नहीं रही।

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स पिछले बंद के मुकाबले 8.17 अंक यानी 0.026 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,751.25 अंक पर चल रहा है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.60 अंक यानी 0.07% की तेजी के साथ 9,288.90 अंक पर कारोबार कर रहा है।

पिछले सत्र के कारोबार में सेंसेक्स 31,743.08 अंक पर और निफ्टी 9,282.30 अंक पर बंद हुआ था।

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक रिजर्व बैंक के म्यूचुअल फंड कंपनियों के लिए 50,000 करोड़ रुपये की विशेष नकदी राहत का असर बाजार पर देखने को मिला है। वहीं सरकार की ओर से एक और राहत पैकेज की आस में निवेशकों की धारणा सुधरी है।

हांगकांग और शंघाई जैसे प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने का असर भी घरेलू बाजार पर दिखा है।

शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक लाभ में इंडसइंड बैंक का शेयर रहा। यह आठ प्रतिशत तक चढ़ गया। इसके अलावा एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक और एसबीआई में भी बढ़त देखी गयी।

आरंभिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को 916.42 करोड़ रुपये की बिकवाली की।

इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल की कीमत 2.77 प्रतिशत घटकर 22.43 डॉलर प्रति बैरल रही।

कोरोना वायरस का प्रकोप अब भी बना हुआ है। दुनियाभर में इससे मरने वालों की संख्या 2.11 लाख से ज्यादा हो चुकी है। भारत में भी यह आंकड़ा 934 हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड