एजेंसी न्यूज

COVID-19 लॉकडाउन के कारण श्रमिकों पर गहरा संकट छाया हुआ है: BSP प्रमुख मायावती

Bhasha

बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने श्रमिक दिवस के मौके पर शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन के कारण श्रमिकों की रोजी-रोटी पर गहरा संकट छाया हुआ है. उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा इसलिए केन्द्र और राज्य सरकारों से अपील है कि वे करोड़ों गरीब मजदूरों तथा मेहनतकश परिवार वालों के जीवनदायी हितों की रक्षा में सार्थक कदम उठाएं

कोरोना वायरस चीन की वुहान प्रयोगशाला से पैदा हुआ : ट्रंप

Bhasha

ट्रंप से पत्रकारों ने पूछा कि क्या उन्हें ऐसा कुछ मिला है जिससे वह यकीन के साथ कह सकते हैं कि यह वायरस वुहान के विषाणु विज्ञान संस्थान से पैदा हुआ, इस पर उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा, ‘‘हां, मेरे पास है।’’

अमेजन का लाभ गिरा, कोविड-19 महामारी की वजह से बढ़ी लागत

Bhasha

समीक्षावधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 2.54 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह 3.56 अरब डॉलर था।

चीन में बिना लक्षण वाले COVID-19 मामले बढ़कर 980 पहुंचे, 25 नए मामले आए सामने

Bhasha

चीन में बिना लक्षण वाले कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 981 तक पहुंच गए हैं जिनमें से 631 मामले हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान से है. कोरोना वायरस हुबेई प्रांत से उभरा है. सरकार ने मई दिवस की पांच दिन की छुट्टी में संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र में आयात में कटौती पर दिया बल, कहा- 'मेक इन इंडिया' को आगे ले जाते हुए अपनी घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए

Bhasha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को अत्याधुनिक रक्षा उपकरणों के डिजाइन तैयार करने, उन्हें विकसित करने एवं उनका निर्माण करने के लिए आयात पर निर्भरता कम करनी चाहिए और ‘मेक इन इंडिया’ को आगे ले जाते हुए अपनी घरेलू क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए.

अमेरिका की कई एयरलाइन्स ने यात्रियों, चालक दल के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया

Bhasha

यह घोषणा तीन यूरोपीय एयरलाइन - लुफ्थांसा एयरलाइन्स, स्विस एयरलाइन्स और ऑस्ट्रियन एयरलाइन्स द्वारा उनकी उड़ानों में यात्रियों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किए जाने के कुछ दिनों बाद आई है।

कोरोना वायरस संक्रमण से राजस्थान में तीन और मौत, 33 नये मामले सामने आए

Bhasha

राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जयपुर में दो और बीकानेर में एक संक्रमित की मौत हुई। बसोनी, नागौर की 26 साल की एक महिला बीकानेर के पीबीएम में भर्ती थी जिनका बुधवार को निधन हो गया। उनकी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

डोनाल्ड ट्रंप का सनसनीखेज आरोप- चीन की वुहान प्रयोगशाला से पैदा हुआ कोरोना वायरस

Bhasha

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को पूरे यकीन के साथ दावा किया कि दुनियाभर में 2,30,000 से अधिक लोगों की जान लेने वाले और अर्थव्यवस्थाओं को तबाह करने वाले कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन के वुहान शहर की एक विषाणु विज्ञान प्रयोगशाला से हुई है. राष्ट्रपति ने कहा कि इस बीमारी के कारण पूरी दुनिया को भुगतना पड़ा है.

टेलर बने न्यूजीलैंड के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Bhasha

टेलर इस सत्र में स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। यही नहीं वह तीनों प्रारूप में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बने।

डब्ल्यूएचओ को ‘शर्म’ आनी चाहिए, वह चीन के भोंपू की तरह काम कर रहा हैं : ट्रंप

Bhasha

ट्रंप प्रशासन ने कोरोना वायरस पर डब्ल्यूएचओ की भूमिका की जांच शुरू की है और वह अमेरिका की ओर से दी जाने वाली आर्थिक सहायता को भी अस्थायी रूप से रोक चुका है।

COVID-19: झारखंड में सिर्फ राजधानी रांची रेड जोन में, 14 जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया

Bhasha

झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र द्वारा जारी सूची में प्रदेश में सिर्फ राजधानी रांची को रेड जोन में रखा गया है जबकि नौ अन्य जिलों को ऑरेंज जोन में व शेष चौदह जिलों को ग्रीन जोन में रखा गया है. कुलकर्णी ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी.

कोविड-19 : देश में मृतकों की संख्या 1,147 हुई, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 35,043 हुई

Bhasha

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से अब भी 25,007 लोग संक्रमित हैं जबकि 8,888 लोग स्वस्थ हो गए और एक मरीज देश छोड़कर चला गया। कुल 35,043 संक्रमितों में 111 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

एक युग का अंत लेकिन उनकी विरासत रहेगी जिंदा...ऋषि कपूर के निधन पर गमगीन हुआ बॉलीवुड

Bhasha

जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर बॉलीवुड की हस्तियों ने शोक जताते हुए इसे सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी अपूरणीय क्षति बताया. अभिनेता कपूर (67) 2018 से ल्यूकेमिया (रक्त का कैंसर) से जंग लड़ रहे थे. परिवार ने ऋषि के निधन के बाद एक बयान जारी करते हुए कहा दो साल तक ल्यूकेमिया से जंग लड़ने के बाद हमारे प्यारे ऋषि आज सुबह पौने नौ बजे इस दुनिया को अलविदा कह गए.

उमर मिर्गी से पीड़ित, वह खुद के लिये खेलता है : सेठी

Bhasha

उमर पर हाल में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) से पहले भ्रष्ट संपर्कों की सूचना नहीं देने के कारण तीन साल का प्रतिबंध लगाया गया था।

ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण का नया मामला आया सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 143

Bhasha

ओडिशा के बालासोर जिले में कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आने के बाद राज्य में मामलों की कुल संख्या 143 पहुंच गई है. अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले में नया मामला सामने आने के बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या 20 तक पहुंच गई है.

महामारी के बावजूद फुटबाल की वापसी चाहते हैं ब्राजील के राष्ट्रपति

Bhasha

ब्राजील में 15 मार्च से ही सभी फुटबाल टूर्नामेंट निलंबित हैं।

इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमित मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 72, मरीजों की संख्या 1500 के पार

Bhasha

एक मई देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में इस महामारी से चार और मरीजों की मौत की पुष्टि की गयी है. इसके बाद जिले में इस वायरस के संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 72 पहुंच गयी है.

दिल्ली स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन के 6 और कर्मी COVID-19 से संक्रमित

Bhasha

दिल्ली स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन के और छह कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि हुई. अधिकारियों ने बताया कि अभी तक यूनिट के कुल 52 सैनिकों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. गौरतलब है कि मंगलवार को सब-इंस्पेक्टर रैंक के एक अधिकारी (55) की मौत हो गई थी.

अमेरिकी सांसद ने की भारत की तारीफ, कहा- कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अगुवा के तौर पर आया सामने

Bhasha

होल्डिंग भारत और भारतीय-अमेरिकियों पर कांग्रेस की कॉकस के सह-अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका साझेदारी का सीधा असर कई अमेरिकियों की जिंदगियों पर भी पड़ा है. उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल तक 1,500 से अधिक अमेरिकी भारत से अमेरिका लौटे.

मध्यप्रदेश में इंसानियत शर्मसार: सात लोगों ने किशोरी के साथ किया गैंग रेप, पीड़िता के भाई को कुंए में फेंका

Bhasha

30 अप्रैल बैतूल जिले में सात लोगों ने 18 वर्षीय एक किशोरी के भाई को कुंए में फेंकने के बाद लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित पाढर थाना क्षेत्र में किशोरी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी

Categories