महामारी के बावजूद फुटबाल की वापसी चाहते हैं ब्राजील के राष्ट्रपति

ब्राजील में 15 मार्च से ही सभी फुटबाल टूर्नामेंट निलंबित हैं।

बोलसोनारो अब भी दुनिया के उन कुछेक नेताओं में शामिल हैं जो कोरोना वायरस के जोखिम को बहुत अधिक मानकर नहीं चल रहे हैं और इसे एक ‘फ्लू’ के रूप में देख रहे हैं।

ब्राजील में 15 मार्च से ही सभी फुटबाल टूर्नामेंट निलंबित हैं।

ब्राजीली चैंपियनशिप मई में शुरू होनी थी लेकिन इसकी संभावना कम लगती है क्योंकि लेटिन अमेरिकी देशों में ब्राजील कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित है। ब्राजील में इस वायरस से अब तक 5900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

बोलसोनारो ने रेडियो गुइबा को दिये गये साक्षात्कार में कहा, ‘‘फुटबाल से जुड़े बहुत से लोग इस खेल की वापसी चाहते हैं क्योंकि क्लबों पर भी बेरोजगारी खतरा मंडराने लगा है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘फुटबालर अगर संक्रमित भी होते हैं तो उनके मरने की संभावना बहुत कम है। ऐसा उनकी शारीरिक फिटनेस के कारण है क्योंकि वे खिलाड़ी हैं। फुटबाल को शुरू करने का फैसला मेरा नहीं होगा लेकिन हम मदद कर सकते हैं। ’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी