टेलर बने न्यूजीलैंड के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

टेलर इस सत्र में स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। यही नहीं वह तीनों प्रारूप में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बने।

वेलिंगटन, एक मई अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर को शुक्रवार को न्यूजीलैंड का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया। उन्होंने तीनों प्रारूप में शानदार प्रदर्शन के लिये तीसरी बार रिचर्ड हैडली पदक हासिल किया।

टेलर इस सत्र में स्टीफन फ्लेमिंग को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। यही नहीं वह तीनों प्रारूप में 100 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बने।

उन्होंने पिछले सत्र में सभी प्रारूपों में 1389 रन बनाये और जुलाई में न्यूजीलैंड की टीम को विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी।

टेलर ने तीन दिन तक चले आभासी पुरस्कार समारोह के समापन के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘यह सत्र उतार चढ़ाव से भरा रहा। विश्व कप फाइनल में पहुंचना और फिर उसे गंवाना। बाक्सिंग डे टेस्ट मैच का हिस्सा बनना और वहां न्यूजीलैंड के समर्थकों का अपार समर्थन मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। ’’

न्यूजीलैंड के महानतम क्रिकेटर हैडली ने टेलर को इस उपलब्धि के लिये बधाई दी।

उन्होंने वीडियो लिंक के जरिये कहा, ‘‘मैं आपको 2006 से खेलते हुए देख रहा हूं। आपने जब अपना पहला वनडे और फिर टेस्ट मैच खेला था तो मैं चयन समिति का हिस्सा था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आप बेहतरीन खिलाड़ी हो। आपका रिकार्ड शानदार है तथा न्यूजीलैंड क्रिकेट की तरफ से मैं न केवल न्यूजीलैंड क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट में आपके योगदान के लिये आभार व्यक्त करना चाहता हूं। ’’

तेज गेंदबाज टिम साउदी को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट खिलाड़ी चुना गया। उन्हें इससे पहले सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार भी मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी