एजेंसी न्यूज
चीन में कोरोना वायरस के 16 नए मामले, कुल संख्या 82,881 हुई
Bhashaराष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि इन 16 लोगों में से 15 में कोविड-19 के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन वे जांच में संक्रमित पाए गए। वहीं एक अन्य व्यक्ति शंघाई में संक्रमित मिला जो विदेश से आया था।
गुजरात के अस्पताल डब्ल्यूएचओ के ‘सॉलिडेटरी’ क्लीनिकल ट्रायल में लेंगे हिस्सा
Bhashaप्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने पत्रकारों को बताया कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में ये ट्रायल किए जाएंगे। इनमें चार दवाओं की प्रभावशीलता और कोरोना वायरस मरीजों की मानक देखभाल की तुलना की जाएगी।
अभिजीत बनर्जी ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बड़े प्रोत्साहन पैकेज की पैरवी की
Bhashaकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद के दौरान बनर्जी ने यह भी कहा कि जरूरतमंदों के लिए तीन महीने तक अस्थायी राशन कार्ड मुहैया कराने, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की मदद करने और प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कदम उठाने की जरूरत है।
राहुल गांधी से बातचीत के दौरान अभिजीत बनर्जी ने कहा- लोगों के हाथ में पैसे देने से पटरी पर आएगी अर्थव्यवस्था
Bhashaकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद के दौरान बनर्जी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत सरकार को अमेरिका एवं कुछ अन्य देशों की तरह बड़ा प्रोत्साहन पैकेज देना होगा ताकि लोगों के हाथ में पैसे जाएं और बाजार में मांग बढ़ सके.
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 400 अंक से अधिक की बढ़त, निफ्टी 9,400 अंक के पार
Bhashaबीएसई का सेंसेक्स 32,264 अंक के उच्च स्तर को छूने के बाद 431.74 अंक यानी 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 32,147.09 अंक पर कारोबार कर रहा है। सुबह के कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 114.25 अंक यानी 1.23 प्रतिशत बढ़कर 9,407.75 अंक पर चल रहा है।
कोरोना वायरस के खतरे के बीच अमेरिका में सीनेट का सत्र शुरू
Bhashaमार्च के बाद पहली बार 100 सीनेटर सत्र में हिस्सा लेंगे। मार्च में सदन की कार्यवाही स्वास्थ्य खतरे की वजह से टाल दी गई दी थी। वाशिंगटन क्षेत्र वायरस हॉट स्पॉट है और यहां लोगों को घरों में ही रहने के आदेश हैं।
देश में कोरोना वायरस ने 1,568 लोगों की जान ली, मामले बढ़कर 46,433 हुए
Bhashaस्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 12,726 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। वहीं कोविड-19 से संक्रमित 32,138 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है।
कोरोना वायरस के खतरे के बीच अमेरिकी में सीनेट का सत्र शुरू
Bhashaमार्च के बाद पहली बार 100 सीनेटर सत्र में हिस्सा लेंगे। मार्च में सदन की कार्यवाही स्वास्थ्य खतरे की वजह से टाल दी गई दी थी। वाशिंगटन क्षेत्र वायरस हॉट स्पॉट है और यहां लोगों को घरों में ही रहने के आदेश हैं।
पाकिस्तान के शोएब अख्तर को बनना है भारतीय टीम का गेंदबाजी कोच, सचिन तेंदुलकर के बारे में भी कही ये बड़ी बात
Bhashaअख्तर ने यह इच्छा सोशल नेटवर्किंग एप ‘हेलो’ पर इंटरव्यू में जताई.
मोहम्मद आसिफ का PCB पर हमला, कहा- मेरे पहले और बाद में भी खिलाड़ियों ने की फिक्सिंग, मुझे दूसरा मौका मिलना चाहिये
Bhashaआसिफ पर पाकिस्तान टीम के 2010 के इंग्लैंड दौरे पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के कारण सात साल का प्रतिबंध लगाया गया था. वह ब्रिटेन में जेल में भी रहा.
ट्रम्प ने भारतीय-अमेरिकी को आईबीआरडी में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया नामित
Bhashaपिंटो को सोमवार को आईबीआरडी में अमेरिकी वैकल्पिक कार्यकारी निदेशक के पद के लिए नामित किया गया। उन्हें दो वर्ष के लिए इस पद पर नामित किया गया है।
संरा : अमेरिका ने कोरोना वायरस की कथित उत्पत्ति को लेकर कोई सबूत साझा नहीं किए
Bhashaउन्होंने कहा, ‘‘ वायरस की कथित उत्पत्ति के संबंध में हमें अमेरिकी सरकार से कोई डेटा या विशिष्ट सबूत नहीं मिले हैं। ’’
महामारी के बीच एशियाई-अमेरिकियों के खिलाफ घृणा अपराध बढ़े : अमेरिकी सांसद
Bhashaसहायक अटॉर्नी जनरल एरिक एस ड्रीबैंड को लिखे एक पत्र में कमला हैरिस समेत 16 सांसदों ने ट्रंप प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस भेदभाव से वैसे ही निपटा जाए जैसे पूर्व में किया गया था।
ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी अधिवक्ता सरिता कोमातीरेड्डी को न्यूयॉर्क की अदालत में जज नियुक्त किया
Bhashaन्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश के तौर पर नामित, सरिता कोमातीरेड्डी, एक अभियोजक हैं और कोलंबिया लॉ स्कूल में कानून पढ़ाती हैं.
Lockdown 3.0: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ मामला दर्ज, कर्फ्यू के उल्लंघन का आरोप
Bhashaपंजाब के संगरुर में एक शूटिंग रेंज में गायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है.
मुंबई कोरोना से बेहाल: जेजे मार्ग थाने के 12 पुलिसकर्मी वायरस से संक्रमित
Bhashaएक अधिकारी ने कहा कि 12 में से आठ पुलिसकर्मियों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं.
शराब की दुकानें खोलने के फैसले पर पुनर्विचार करे दिल्ली सरकार : भाजपा
Bhashaदिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने शराब की दुकानें खोले जाने के दिल्ली सरकार के फैसले की आलोचना की.
कोरोना वायरस : इंदौर में मृतकों की संख्या 79 हुई, कुल 1,654 संक्रमित
Bhashaमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने मंगलवार को बताया कि कोविड-19 से संक्रमित 45 वर्षीय महिला और 64 वर्षीय पुरुष ने शहर के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली।
रेल भाड़ा विवाद : कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल प्रवासियों की यात्रा के लिए नहीं कर रहे भुगतान
Bhashaसूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।