एजेंसी न्यूज

विशाखापत्तनम गैस रिसाव : आंध्र प्रदेश सरकार ने लोगों से न घबराने की अपील की, हेल्पलाइन नंबर जारी किए

Bhasha

आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के पास बृहस्पतिवार तड़के एक पॉलिमर संयंत्र से गैस के रिसाव ने पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित गांवों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोगों को सांस लेने में दिक्कत और दूसरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसने गंभीर औद्योगिक आपदा की आशंका को बढ़ा दिया है।

आयोजकों ने स्वीकार किया, आस्ट्रेलियाई ओपन हो सकता है रद्द

Bhasha

सत्र का शुरूआती ग्रैंडस्लैम अगले साल 18 से 31 जनवरी से मेलबर्न में खेला जायेगा जिसमें अभी आठ महीने का समय बचा है लेकिन टेनिस आस्ट्रेलिया ने कहा कि उस समय जो भी पांबदियां लागू होंगी, वह उसका पालन करेगा।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के निधन पर उप राज्यपाल ने शोक जताया

Bhasha

बैजल ने दिवंगत कांस्टेबल को एक 'महान योद्धा' करार दिया जिसने महामारी के खिलाफ लड़ाई में अग्रिम मोर्चे पर डटे पुलिसकर्मियों का गौरव बढ़ाया ।

भारत के बाहर मौजूद विदेशी नागरिकों के वीजा, ओसीआई कार्ड निलंबित

Bhasha

उसने एक बयान में कहा कि भारत में मौजूद जिन विदेशी नागरिकों की वीजा की अवधि समाप्त हो गई है और जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंध के कारण भारत के बाहर यात्रा नहीं कर सकते, वे वीजा की अवधि बढ़ाए जाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनसे अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

तेदेपा ने गैस रिसाव मामले की जांच की मांग की, केंद्र से पॉलिमर इकाई बंद करने को कहा

Bhasha

नायडू ने केंद्र से यह भी अपील की कि वह जिले में चिकित्सा विशेषज्ञों का दल तत्काल भेजे क्योंकि जिले में इससे प्रभावित हुए लोगों के उपचार के लिए आवश्यक विशेषज्ञता वाले लोग संभवत: नहीं होंगे।

कोविड-19 के कारण जान गंवाने वाले कांस्टेबल के परिवार के लिए एक करोड़ रुपए अनुग्रह राशि घोषित

Bhasha

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘अमित जी अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना वायरस इस महामारी के समय हम दिल्ली वालों की सेवा करते रहे। वह खुद संक्रमित हो गए और हमें छोड़ कर चले गए। मैं उनकी शहादत को सभी दिल्लीवासियों की ओर से नमन करता हूं। उनके परिवार को एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी।’’

संयुक्त अरब अमीरात में फंसे नागरिकों को लाने के लिए पहला विमान रवाना

Bhasha

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारतीय नागरिकों (ज्यादातर यात्री केरल से हैं) को अबू धाबी से लाने के लिए पहला विमान कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ। विमान दोपहर तीन बजे तक अबू धाबी हवाईअड्डे पहुंच जाएगा। इसके बाद चार बजकर 15 मिनट पर वहां से यात्रियों को लेकर उड़ान भरेगा।

आर्थिक रूप से कमजोर भारतीयों को विदेशों से लाने के लिये न्यायालय में याचिका

Bhasha

सरकार ने विमानों और जहाजों की मदद से विदेशों में फंसे भारतीयों को चरणबद्ध तरीके से स्वदेश लाने का फैसला किया है लेकिन इन भारतीयों को स्वदेश लौटने के लिये यात्रा किराया देना होगा।

कोरोना वायरस : मारुति ने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए बनायी वेलनेस मित्र एप्प

Bhasha

कंपनी के मुताबिक उसने अपनी पूरी श्रृंखला के तहत सभी कर्मचारियों के लिए ‘आरोग्य सेतु एप्प’ अनिवार्य कर दिया है। इस पर कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को रोज अपनी स्वास्थ्य जानकारी देनी है।

राजस्थान ने अपनी सीमाएं सील कीं, बिना अनुमति प्रवेश नहीं

Bhasha

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अनुसार गत दिनों में देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। देश में बीते तीन दिन में 10 हजार मामले सामने आए हैं। देश के अन्य राज्यों से भारी संख्या में बिना अनुमति के लोगों के प्रवेश की संभावनाओं के मद्देजनर सीमाएं सील करने का फैसला लिया गया है।

कोविड-19: वैश्विक महामारी घोषित किए जाने के बाद दिसंबर तक भारत में दो करोड़ से ज्यादा बच्चों का जन्म

Bhasha

यूनीसेफ ने आगाह किया है कि दुनिया भर में वैश्विक महामारी के दौरान गर्भवती महिलाएं और इस दौरान पैदा हुए बच्चे प्रभावित स्वास्थ्य सेवाओं के संकटों का सामना कर रहे हैं।

7 मई : गुरूदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर का जन्मदिन

Bhasha

देश दुनिया के इतिहास में सात मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

आंध्र में रसायनिक संयंत्र से स्टाइरीन का रिसाव, आठ की मौत, जांच के आदेश

Bhasha

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डी गौतम सवांग ने बताया कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने हालात का जायजा लेने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की थी और मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

देश में बेरोजगारी दर अप्रैल में 1929 की महामंदी के बाद सबसे उच्च स्तर पर रहने का अनुमान: अमेरिकी सरकार

Bhasha

आंकड़े उपलब्ध कराने वाली कंपनी फैक्टसेट के मुताबिक अप्रैल की बेरोजगारी दर 16 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है. रकार छंटनी के आंकड़े घरों और कारोबारों का सर्वेक्षण करके जुटाती है. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर में कई देशों ने लॉकडाउन (बंद) का विकल्प अपनाया.

बंगलौर, सूरत, हैदराबाद और जालंधर से प्रवासी मजदूरों को लेकर पहुंची स्पेशल श्रमिक ट्रेन

Bhasha

गुजरात प्रान्त में फंसे 1,220 प्रवासी मजदूरों को सूरत महानगर से लेकर एक स्पेशल श्रमिक ट्रेन बृहस्पतिवार सुबह बांदा पहुंच गयी है. यहां रेलवे स्टेशन में ही सभी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है और अब उन्हें बसों से नजदीकी आश्रय स्थल भेजा जा रहा है. इन श्रमिकों को 38 बसो के माध्यम से विभिन्न जनपदों में उनके गंतव्य पहुंचाया गया.

योगी सरकार ने दूसरे राज्यों से मांगी उप्र निवासी श्रमिकों की जिलेवार सूची

Bhasha

मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि प्रदेश सरकार अपने राज्य के सभी कामगारों और श्रमिकों को वापस लाना चाहती है। इसके लिए संबंधित राज्य सरकारों से अपने यहां फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों की जनपदवार सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है। जो राज्य सरकारें सूची उपलब्ध करा रही हैं, उन्हें लाने की व्यवस्था हम तत्काल दे रहे हैं।

जब हैडली ने पुरस्कार में मिली कार को रखने के लिये साथी खिलाड़ियों को छुट्टियां बिताने की पेशकश की

Bhasha

हैडली ने आस्ट्रेलिया में 1985-86 टेस्ट श्रृंखला में अपने शानदार प्रदर्शन के बूते ‘साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर’ का पुरस्कार हासिल किया था और उन्होंने ‘एल्फा रोमियो सैलून’ कार जीती थी। न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीती थी।

पिछले 13 साल में काफी कुछ सीखा, अब मेंटर की भूमिका का लुत्फ उठा रही हूं: वंदना

Bhasha

भारत की सीनियर टीम में 2007 में पदार्पण करने वाली वंदना ने कहा, ‘‘जब मैंने 15 साल की उम्र में शुरू किया था तो हमेशा काफी निडर होकर खेलती थी। मैं अपने कौशल का इस्तेमाल करने का प्रयास करती थी, जितना अधिक संभव को गेंद को अपने पास रखने का प्रयास करती थी और फिर गोल करने का प्रयास करती थी। लेकिन समय के साथ मैंने महसूस किया कि आप इस तरह नहीं खेल सकते, विशेषकर तब जब खेल में इतना बदलाव आया हो। मुझे भी बदलाव लाना था। ’’

कोविड-19 : कठिन समय में संकट में घिरे लोगों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है भारत : मोदी

Bhasha

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर ‘वेसाक वैश्विक समारोह’ को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ ऐसे कठिन समय में दुनियाभर में नि:स्वार्थ भाव से काम करने वाले लोग अभिनंदन के पात्र है । ’’

आंध्र में रसायनिक संयंत्र से स्टाइरीन का रिसाव, छह की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती

Bhasha

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हालात का जायजा लिया और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर चिंता व्यक्त की।

Categories