Rohit Sharma IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन, 'हिटमैन' के आकंड़ों पर एक नजर
रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, IPL 2026 2nd Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 मैच को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मुकाबले से पहले टूर्नामेंट का आगाज करेंगी. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Toss Update And Live Scorecard: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की चुनौती होगी. यह मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा पर खास नजरें रहेंगी. रोहित शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद होगी, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 'हिटमैन' के आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं. कोलकाता के खिलाफ रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं रोहित शर्मा का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2008 में खेला था. उन्होंने अब तक 35 मुकाबले खेले हैं और इसकी 35 पारियों में 38.67 की औसत से 1,083 रन बनाए हैं. उनकी स्ट्राइक रेट 127.86 की रही है. रोहित के बल्ले से 6 अर्धशतक और 1 शतक निकला है. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109* रन रहा है. रोहित से ज्यादा रन इस टीम के खिलाफ सिर्फ डेविड वार्नर (1,093 रन) ने बनाए हैं.

हाल के दिनों में रोहित का बल्ला नहीं चला

रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आखिरी बार 50+ का स्कोर 2020 में बनाया था, जब रोहित शर्मा के बल्ले से 54 गेंदों में 80 रन निकले थे. इसके बाद से रोहित शर्मा इस टीम के खिलाफ 9 मैचों में सिर्फ 179 रन ही बना सके हैं, जिसमें उनकी औसत महज 19.88 की रही है. इस दौरान रोहित शर्मा ने सिर्फ 101.12 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. ऐसे में मुंबई इंडियंस का यह स्टार बल्लेबाज अपने आंकड़ों को सुधारने के इरादे से मैदान पर उतरेगा.

सुनील नारायण के खिलाफ नहीं चलता है रोहित शर्मा का बल्ला

रोहित शर्मा के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण हमेशा बड़ी चुनौती साबित हुए हैं. सुनील नारायण ने आईपीएल में रोहित शर्मा को अब तक आठ बार आउट किया है, जो किसी एक गेंदबाज द्वारा किसी एक बल्लेबाज को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा ने सुनील नारायण के खिलाफ 21 पारियों में 134 गेंदों पर सिर्फ 141 रन बनाए हैं. इस दौरान रोहित शर्मा की स्ट्राइक रेट केवल 106.71 की रही है. जो काफी साधारण है.

आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन वाले बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा

रोहित शर्मा पिछले सीजन में आईपीएल इतिहास में 7,000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने थे. रोहित शर्मा से पहले आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली (8,661) ने यह कारनामा किया था. आईपीएल में रोहित शर्मा दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. अब तक रोहित शर्मा ने 272 मैचों में 29.73 की औसत और 132.09 की स्ट्राइक रेट के साथ 7,046 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक दो शतक और 47 अर्धशतक लगाए हैं. रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 109 का है.