New Zealand National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team, 2nd T20I Match Live Streaming And Telecast Details: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा. बांग्लादेश की टीम पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है. ऐसे में मेजबान टीम इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं न्यूजीलैंड की टीम वापसी कर सीरीज बराबर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी.
न्यूजीलैंड दौरा बांग्लादेश 2026 के दूसरे टी20 मुकाबले में दोनों टीमें जीत के इरादे से उतरेंगी. पहले मुकाबले में बांग्लादेश ने 180 से ज्यादा रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर छह विकेट से जीत दर्ज की थी. अब चटगांव में होने वाला यह मैच सीरीज के लिहाज से बेहद अहम होगा.
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड हेड टू हेड (BAN vs NZ Head To Head Record)
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 21 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें न्यूजीलैंड ने 15 मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश को 5 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला चटगांव के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच संतुलित मानी जाती है, जो बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है. पिछले मुकाबले में दोनों टीमों ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान नजर आया. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
विकेटकीपर बल्लेबाज डेन क्लेवर ने पिछले मैच में शानदार अर्धशतक लगाया था और 180 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे. वहीं लेग स्पिनर रिशाद हुसैन ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट झटके थे. इस मुकाबले में भी इन खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी.
बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (BAN vs NZ 2nd T20I Match Date And Venue)
न्यूजीलैंड दौरा बांग्लादेश 2026 का दूसरा टी20 मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच चटगांव के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतीउर रहमान स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा.
भारत में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (BAN vs NZ 2nd T20I Live TV Channel Telecast In India)
न्यूजीलैंड दौरा बांग्लादेश 2026 के इस मुकाबले का भारत में टीवी पर प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.
भारत में बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch BAN vs NZ 2nd T20I Live Streaming In India)
इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs NZ 2nd T20I Match Playing Prediction)
बांग्लादेश: तंजीद हसन तमीम, सैफ हसन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन, रिशाद हुसैन, तंजिम हसन साकिब, शोरिफुल इस्लाम, रिपन मंडल.
न्यूजीलैंड: टिम रॉबिन्सन, कैटेन क्लार्क, डेन क्लेवर (विकेटकीपर), निक केली (कप्तान), बेवन जैकब्स, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी, मैथ्यू फिशर, बेन लिस्टर.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.













QuickLY