MI vs SRH, IPL 2026 41st Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 41st Match Live Streaming And Telecast Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 41वां मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम (Wankhede Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 मैच में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 3 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में मुंबई इंडियंस की अगुवाई हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) कर रहे हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कमान पैट कमिंस (Pat Cummins) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: DC vs RCB, IPL 2026 39th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला, इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मुकाबले में दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी है. मुंबई इंडियंस अपने पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद शानदार फॉर्म में है और जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने 2 मुकाबले जीते हैं और 5 में हार झेली है. वहीं, पैट कमिंस के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 मुकाबले जीते हैं और 3 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी.

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड (MI vs SRH Head To Head)

आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 15 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को 10 मुकाबलों में जीत मिली है. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें दोनों मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किए थे.

मुंबई इंडियंस की टीम इस मुकाबले में बदलाव के साथ उतर सकती है. रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है. क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर अहम भूमिका निभा सकते हैं. दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम संतुलित नजर आ रही है. अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं. हेनरिक क्लासेन मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती देंगे, जबकि गेंदबाजी में पैट कमिंस और ईशान मलिंगा अहम भूमिका निभा सकते हैं.

मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 41वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (MI vs SRH 41st Match Date And Venue)

टाटा आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.

भारत में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (MI vs SRH 41st Match Live TV Channel Telecast In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

भारत में मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch MI vs SRH 41st Match Live Streaming In India)

टाटा आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (MI vs SRH 41st T20 Match Playing Prediction)

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, केशव महाराज, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह और अल्लाह गजनफर.

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलील अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे और ईशान मलिंगा.

नोट: मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.