एजेंसी न्यूज

16 श्रमिकों की मौत: न्यायालय में कामगारों के लिये आवास, खाना और परिवहन सुविधा के लिए याचिका

Bhasha

इस आवेदन मे कहा गया है कि तमाम कठिनाइयों से रूबरू हो रहे ये प्रवासी कामगार अब किसी न किसी तरह अपने पैतृक घर पहुंचना चाहते हैं। इसी कड़ी में इन श्रमिकों का एक समूह रेल लाइन के किनारे किनारे मध्म प्रदेश लौट रहा था कि थकान की वजह से वे रेलवे लाइन पर ही सो गये। इसी बीच, एक मालगाड़ी ऊपर से निकल गयी जिसमे 16 श्रमिकों की मृत्यु हो गयी।

बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए पैकेज की घोषणा जल्द: गडकरी

Bhasha

गडकरी ने वित्त उद्योग विकास परिषद के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये परिचर्चा के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि 2-4 दिन में पैकेज की घोषणा हो जाएगी। सरकार इसके लिए उच्चस्तर पर काम कर रही है।’’

कोविड-19 : इलाज में गंगाजल के उपयोग पर शोध के प्रस्ताव पर ICMR ने कहा- और आंकड़े चाहिए

Bhasha

आईसीएमआर में अनुसंधान प्रस्तावों का मूल्यांकन करने वाली समिति के प्रमुख डॉक्टर वाई. के. गुप्ता ने कहा कि फिलहाल उपलब्ध आंकड़े इतने पुख्ता नहीं हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए विभिन्न स्रोतों और उद्गमों से गंगाजल पर क्लिनिकल अनुसंधान किया जाए।

दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने 'गले लगाने' के आरोप में व्यक्ति को पीटा, निलंबित

Bhasha

यह घटना बुधवार को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी व्यक्ति को डंडे से पीटते हुए देखा गया।

कोयला खानों के लिए राज्यों को मिला करीब 103 करोड़ रुपये का अग्रिम भुगतान

Bhasha

एक अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और ओडिशा जैसे कोयला खदान वाले राज्यों को शुऊआती भुगतान के तौर पर यह राशि जारी की गयी।

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को अपमानित नहीं करे नागपुर पुलिस: बम्बई उच्च न्यायालय

Bhasha

बम्बई उच्च न्यायालय की नागपुर पीठ के न्यायमूर्ति आर बी देव ने शहर के बाशिंदे संदीप नैय्यर की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। नैय्यर ने लॉकडाउन लागू कराने के पुलिस के तौर-तरीके पर चिंता प्रकट की थी।

शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर चाय स्टॉल पर काम करने वाले व्यक्ति ने स्टॉल मालिक की हत्या की

Bhasha

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना बुधवार देर शाम की है और आरोपी रामविलास राजभर (42) को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

कोविड-19: चीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अदालत जाने के निर्देश के लिये न्यायालय मे याचिका

Bhasha

यह याचिका मदुरै निवासी के के रमेश ने अधिवक्ता सी आर जय सुकिन के माध्यम से दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि इस बात के ठोस सबूत हैं कि कोरोना वायरस की उत्पत्ति चीन की वुहान विषाणु संस्था से ही हुयी और इसने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने के अलावा हमारे सैकड़ों नागरिकों को मार दिया है।

केंद्रीय दल ने पुणे में कोविड-19 के हालात का जायजा लिया

Bhasha

जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के मुताबिक केंद्रीय जनरल स्वास्थ्य विभाग में अतिरिक्त उप महानिदेशक डॉ.सुधीर गुप्ता केंद्रीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं।

ऑनलाइन पढ़ाई के लिये गरीब बच्चों को नि:शुल्क लैपटॉप, फोन दिलाने का अदालत से आग्रह

Bhasha

न्यायमूर्ति मनमोहन और न्यायमूर्ति संजीव नरूला की एक पीठ ने गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ‘जस्टिस फॉर ऑल’ की याचिका पर केन्द्र, दिल्ली सरकार, नगर निगमों और यहां 10 निजी गैर-सहायता प्राप्त विद्यालयों को नोटिस जारी किये। इन सभी को 10 जून तक नोटिस के जवाब देने हैं। इस मामले में अब 10 जून को आगे सुनवाई होगी।

जयपुर के बाद जोधपुर में भी प्लाज्मा थैरेपी से इलाज की अनुमति

Bhasha

राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोटा, बीकानेर, अजमेर और उदयपुर मेडिकल कॉलेज को भी आईसीएमआर से प्रयोग ट्रायल की अनुमति लेने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थैरेपी की सुविधा को विकसित किया जा सके।

बीएसएफ के 30 और जवानों में कोरोना वायरस का संक्रमण, कुल संख्या 223 हुई

Bhasha

अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में इस बीमारी से सर्वाधिक संक्रमित मामले बीएसएफ में हैं।

जियो प्लेटफॉर्म्स में तीसरा बड़ा सौदा, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स करेगी 11,367 करोड़ रुपये का निवेश

Bhasha

फेसबुक, सिल्वर लेक और विस्टा इक्विटी पार्टनर्स के साथ हुए शेयर खरीद समझौते से कंपनी अब तक कुल 60,596.37 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव, बीजेपी ने जारी की 4 उम्मीदवारों की लिस्ट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bhasha

प्रदेश भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि यह सूची शुक्रवार को दिल्ली से जारी की गई।

कोविड-19 :आंध्र प्रदेश में 54 नए मामले सामने , कुल संख्या 1,887

Bhasha

कोविड-19 बुलेटिन के अनुसार राज्य में कोरोना वायरस के कुल 1,887 मामले हैं और 41 लोगों की इससे जान जा चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 62 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है। अभी तक राज्य में 842 मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,004 लोगों का इलाज जारी है।

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा लॉजिस्टिक तौर पर टी20 विश्व कप से कम चुनौतीपूर्ण: धूमल

Bhasha

अक्टूबर में प्रस्तावित इस दौरे के समय पर शुरू होने के बारे में धूमल ने कहा कि वहां पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ी पृथकवास पर जा सकते है लेकिन यह हर विदेशी दौरे से पहले संभव नहीं होगा।

कोविड-19: मालदीव में फंसे 700 से अधिक भारतीय वतन वापस होंगे

Bhasha

मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि बड़े पैमाने पर विदेशों से अपने नागरिकों को लाने के लिए ‘ऑपरेशन समुद्र सेतु’ नामक मिशन के तहत भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘आईएनएस जलाश्व’ मालदीव से भारतीय नागरिकों को लाने के लिए गुरुवार को माले पहुंचा।

सेंसेक्स 199 अंक मजबूत, रिलायंस का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Bhasha

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान एक समय 645.13 अंक तक ऊंचा चला गया था। हालांकि, बाद में इसने अपना अधिकांश लाभ गंवा दिया। अंत में यह 199.32 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 31,642.70 अंक पर बंद हुआ।

अदालत ने यस बैंक घोटाले में वधावन बंधुओं के सीबीआई रिमांड की अवधि बढ़ाई

Bhasha

वधावन बंधुओं को पिछले महीने महाबलेश्वर स्थित एक पृथक-वास केंद्र से गिरफ्तार किया था। रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई द्वारा मामला दर्ज किए जाने के लगभग 50 दिन बाद दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। संबंधित मामले में यस बैंक के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राणा कपूर भी आरोपी हैं।

अपनी सेहत, सुरक्षा के लिए पैदल, साइकिल और बाइक से घर के लिए न चलें : मुख्यमंत्री

Bhasha

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी प्रवासी कामगारों/श्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की प्रदेश में सकुशल वापसी तथा प्रदेश में रह रहे दूसरे राज्यों के कामगारों की सम्बन्धित राज्य में सकुशल वापसी के लिए बेहतर संवाद को आगे बढ़ाया जाए।

Categories