शराब के लिए पैसे देने से मना करने पर चाय स्टॉल पर काम करने वाले व्यक्ति ने स्टॉल मालिक की हत्या की

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना बुधवार देर शाम की है और आरोपी रामविलास राजभर (42) को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

जमात

पालघर, आठ मई महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर में चाय की एक दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर अपने मालिक की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि घटना बुधवार देर शाम की है और आरोपी रामविलास राजभर (42) को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र में शराब की दुकानें लगभग 40 दिनों तक बंद रहीं, लेकिन राज्य सरकार द्वारा दी गई छूट के अंतर्गत स्टैंडअलोन शराब की दुकानों को सोमवार से खोलने की अनुमति दी गई है।

पालघर पुलिस के प्रवक्ता हेमंत काटकर ने कहा, ‘‘मृतक जगनदेव राजभर (55) बोईसर बस्ती में एक चाय की दुकान चलाता था, जिसमें आरोपी काम करता था। बुधवार शाम को आरोपी ने शराब खरीदने के लिए स्टाल मालिक से पैसे की मांग की।’’

उन्होंने बताया कि दुकान मालिक ने पैसे देने से इनकार कर दिया, जिससे आरोपी गुस्से में आ गया, जिससे दोनों में कहासुनी हो गई बाद, जिसके बाद उसने अपने मालिक को लाठी से मारा। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

काटकर ने बताया कि आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ भारंतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और अन्य प्रवाधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG-W vs AUS-W, T20 World Cup 2026 Final Match Live Score Update: लॉर्ड्स में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है महिला टी20 विश्व कप 2026 का खिताबी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

ENG-W vs AUS-W Final DD Sports Live Telecast: क्या डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकेंगे इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल? यहां जानें जवाब

ENG-W vs AUS-W T20 World Cup 2026 Final Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया की कप्तान सोफी मोलिनक्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

ENG-W vs AUS-W Final Live Streaming: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे देखें लाइव, यहां जानें पूरी डिटेल