बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए पैकेज की घोषणा जल्द: गडकरी

गडकरी ने वित्त उद्योग विकास परिषद के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये परिचर्चा के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि 2-4 दिन में पैकेज की घोषणा हो जाएगी। सरकार इसके लिए उच्चस्तर पर काम कर रही है।’’

जमात

नयी दिल्ली, आठ मई सरकार बुनियादी ढांचा क्षेत्र के लिए एक वित्तीय पैकेज पर काम कर रही है और इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रम (एमएसएमई) मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गडकरी ने वित्त उद्योग विकास परिषद के सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये परिचर्चा के दौरान कहा, ‘‘मुझे लगता है कि 2-4 दिन में पैकेज की घोषणा हो जाएगी। सरकार इसके लिए उच्चस्तर पर काम कर रही है।’’

गडकरी से पूछा गया था कि क्या सरकार बुनियादी ढांचा क्षेत्र को राहत के लिए वित्तीय पैकेज पर काम कर रही है।

गडकरी ने कहा, ‘‘उम्मीद की जानी चाहिए कि यह जल्द से जल्द आएगा।’’

इससे पहले सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव गिरिधर अरमाने ने बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘भारत सरकार, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और आर्थिक मामलों का विभाग पहले ही एक पैकेज पर काम रहा है। यह पैकेज सिर्फ एमएसएमई क्षेत्र के लिए नहीं, बल्कि पूरे उद्योग के लिए होगा।’’

कोरोना वायरस से प्रभावित अर्थव्यवस्था को राहत देने के लिए विभिन्न हलकों से पैकेज की मांग उठ रही है। बुनियादी ढांचा क्षेत्र के संगठन, उद्योगों के संगठन और एमएसएमई क्षेत्र के विशेषज्ञ अर्थव्यवस्था को इस स्थिति से उबारने के लिए तत्काल राहत पैकेज दिये जाने की मांग कर रहे हैं।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार