एजेंसी न्यूज
राजस्थान मंडियों में दो प्रतिशत कृषक कल्याण शुल्क लगने से तेल कीमतों पर दबाव
Bhashaबाजार सूत्रों ने कहा कि राजस्थान सरकार ने थोक और फुटकर कारोबारियों के तेल, तिलहनों के स्टॉक रखने की सीमा तय करते हुए प्रदेश की मंडियों में कृषि उपजों की खरीद और बिक्री पर दो प्रतिशत का कृषक कल्याण शुल्क लगाने के बारे में अधिसूचना जारी की है जिसके विरोध में तेल तिलहन कारोबारियों के संगठन ने दो दिन का बंद आयोजित किया है।
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से उत्तर प्रदेश में आए 51 हजार से अधिक मजदूर
Bhashaविदेशों में रहने वाले भारतीयों को लेकर पहला विशेष विमान शारजाह से नौ मई को लखनऊ पहुंचेगा। इसमें 200 यात्री अपने खर्चे पर प्रदेश आयेंगे ।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गैस हादसे पर दुख जताया
Bhashaआंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक रासायनिक संयंत्र से गैस रिस कर करीब पांच किलोमीटर के दायरे में गांवों में फैल गई, जिससे कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई तथा लगभग 1,000 लोगों को सांस लेने में तकलीफ सहित अन्य दिक्कतें हो रही हैं। राज्य सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
रथयात्रा के बारे में फैसला ओडिशा सरकार लेगी, रथ निर्माण की अनुमति दी :गृह मंत्रालय
Bhashaओडिशा सरकार को लिखे पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा कि शर्तें पूरी होने के साथ ‘रथ कला’ में रथ निर्माण के लिए इजाजत दे दी गयी है, जो जगन्नाथ मंदिर कार्यालय और श्री नाहर महल के सामने ग्रांड रोड के दोनों ओर स्थित है।
भारत ने 2019-20 में अब तक 33.5 लाख टन चीनी का निर्यात किया
Bhashaअखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) ने एक बयान में कहा कि चीनी मिलों ने अब तक 42 लाख टन चीनी निर्यात करने का अनुबंध किया है। खाद्य मंत्रालय ने उन्हें 60 लाख टन का कोटा जारी किया है।
राजनाथ ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज़ में 9304 पद खत्म करने को मंजूरी दी
Bhashaअधिकारियों ने कहा कि ये पद पिछले तीन साल से रिक्त पड़े हैं लिहाजा इस फैसले से किसी की नौकरी नहीं जायेगी ।
आंध्रप्रदेश गैस लीक : पुलिस ने फैक्टरी प्रबंधन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया
Bhashaबृहस्पतिवार तड़के हुई इस गैस लीक से 11 लोगों की मौत हुई है और करीब 1,000 लोगों का स्वास्थ्य इससे प्रभावित हुआ है।
कोविड-19 से उबरे 27 वर्षीय आईपीएस अधिकारी प्लाज्मा दान के लिए आगे आए
Bhashaमहाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवाईएच) के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. अशोक यादव ने बताया कि वर्ष 2018 बैच के प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा (27) ने अस्पताल में अपना प्लाज्मा दान किया।
लेबर पार्टी की सांसद का दावा, पीपीई की कमी का मुद्दा उठाने पर ‘‘केयर वर्कर’’ की भूमिका से हटाया गया
Bhashaनादिया ने इस महामारी के खिलाफ जंग में अंशकालिक रूप से ‘‘केयर वर्कर’’ का काम शुरू किया था।
दुकानों पर शराब बिक्री रोकने की मांग वाली जनहित याचिका पर जवाब मांगा
Bhashaयाचिकाकर्ता का आरोप है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी जगह भौतिक दूरी के नियम का पालन करना अनिवार्य है, लेकिन दुकानों पर शराब की बिक्री के मामले में इसका पालन नहीं किया जा रहा है।
जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 18 नये मामले सामने आये
Bhashaअधिकारियों ने कहा, ‘‘पिछले 24 घंटे में 18 नये मामले सामने आये हैं। इससे केंद्र शासित प्रदेश में कुल संक्रमित मामले बढ़कर 793 हो गए हैं।’’
प्रवासी श्रमिक तथा कामगारों को उनके क्षमता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराया जाए: योगी आदित्यनाथ
Bhashaमुख्यमंत्री योगी ने इसके लिए मनरेगा, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान, एमएसएमई, महिला स्वयं सहायता समूह, डेयरी उद्योग और खाद्य समितियों से जोड़ने के लिए कार्ययोजना बनाने का अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने साथ ही प्रदेश में संचालित औद्योगिक इकाइयों में कामगारों को रोजगार देने पर भी विशेष बल दिया।
केंद्र ने पर्यावरण प्रभाव आकलन मसौदा अधिसूचना की नोटिस अवधि को विस्तार दिया
Bhashaकोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान दस्तावेज का प्रकाशन किए जाने को लेकर विभिन्न प्रतिनिधियों की चिंताओं के बाद नोटिस अवधि को विस्तार देने का फैसला किया गया।
केरल में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया सामने
Bhashaकेरल को तब एक बड़ी राहत मिली जब स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि लगातार दूसरे दिन राज्य में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया. केरल में बृहस्पतिवार को रात तक विशेष उड़ानों से विदेशों से 350 से अधिक लोगों के वापस आने की उम्मीद है.
एलजी पॉलिमार के गेस रिसाव वाले कारखाने में बनते हैं एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के वर्तन
Bhashaकंपनी के कारखाने से गैस रिसाव की घटना में नौ लोगों की मौत हो चुकी है तथा सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
आनंद से संपर्क में भारतीय दूतावास, उनके जर्मनी से जल्दी लौटने की उम्मीद , कहा पत्नी ने
Bhashaआनंद बुंदेसलीगा शतरंज खेलने जर्मनी गए थे लेकिन उनकी वापसी से पहले कोरोना वायरस महामारी के कारण लॉकडाउन लागू हो गया ।
वीडियो में दिखा, कोविड-19 मरीजों के पास रखे हैं कोरोना वायरस संक्रमण से मरे लोगों के शव
Bhashaवीडियो वायरल होने के बाद जांच की घोषणा करते हुए सायन इलाके में स्थित लोकमान्य तिलक महापालिका सर्वसाधारण अस्पताल के डीन डॉक्टर प्रमोद इंगले ने कहा कि परिजन शव लेकर जाने से कतरा रहे हैं, इसलिए ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है।
दुबई हवाईअड्डे पर 50 दिन बिताने के बाद घर लौटेंगे जुड़वां भारतीय भाई
Bhashaखलीज टाइम्स ने बताया कि तीस वर्षीय जैक्सन और बेनसन एंड्रियू पुर्तगाल के लिस्बन से लौटते वक्त 19 मार्च को दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन के भीतर फंसे गए।
तेंदुलकर, कोहली ने गैस रिसाव त्रासदी पर दुख जताया
Bhashaतेंदुलकर ने ट्वीट किया ,‘‘ वाइजेग से आ रही तस्वीरें दिल दिलाने वाली है । गैस रिसाव से प्रभावित लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना ।’’
अब तक 171 श्रमिक ट्रेन चलाई गईं, 1.70 लाख श्रमिकों को गृह राज्य पहुंचाया गया: रेलवे
Bhashaरेलवे ने कहा कि उसने बुधवार को 56 श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई और बृहस्पतिवार को अभी तक 22 ट्रेनें गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गई हैं। इसके अतिरिक्त आज रात 26 और ट्रेनें तय समय पर प्रस्थान करेंगी। इनमें 1,200 श्रमिकों को लेकर दिल्ली से मध्य प्रदेश तक जाने वाली पहली ट्रेन भी शामिल है।