राजनाथ ने मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज़ में 9304 पद खत्म करने को मंजूरी दी

अधिकारियों ने कहा कि ये पद पिछले तीन साल से रिक्त पड़े हैं लिहाजा इस फैसले से किसी की नौकरी नहीं जायेगी ।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज़ (एमईएस) में 9304 पद खत्म करने को मंजूरी दे दी । यह सैन्य बलों की क्षमता बढाने और रक्षा खर्च को पुन: संतुलित करने की प्रक्रिया के तहत लिया गया फैसला है ।

अधिकारियों ने कहा कि ये पद पिछले तीन साल से रिक्त पड़े हैं लिहाजा इस फैसले से किसी की नौकरी नहीं जायेगी ।

एमईएस भारतीय सेना की इंजीनियर्स कोर के तहत काम करने वाली प्रमुख निर्माण कंपनी है । यह भारत की सबसे बड़ी निर्माण एजेंसियों में से है जिसका सालाना बजट करीब 13000 करोड़ रूपये है ।

यह फैसला लेफ्टिनेंट जनरल डी बी शेखटकर (सेवानिवृत) की अध्यक्षता वाली समिति द्वारा दिये गए सुझावों के बाद लिया गया है ।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा ,‘‘ एमईएस में मूल और औद्योगिक कर्मचारियों की 13157 रिक्तियों में से 9304 पद खत्म करने के प्रस्ताव को रक्षामंत्री ने मंजूरी दे दी ।’’

उन्होंने कहा कि यह फैसला शेखटकर समिति की सिफारिशों और एमईएस के मुख्य इंजीनियर के प्रस्ताव के आधार पर लिया गया है ।

अधिकारी ने कहा ,‘‘ समिति की सिफारिशों में, नागरिक कार्यबल का ढांचा इस तरह से तैयार करना भी शामिल था कि एमईएस का काम आंशिक रूप से विभागीय कर्मचारियों द्वारा किया जाये और अन्य कार्यों के लिये बाहर से सेवायें ली जायें ।’’

उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों का उद्देश्य एमईएस को कम कार्यबल के साथ प्रभावी संगठन बनाना है ताकि आने वाले समय में यह पेचीदा मसलों से प्रभावी और कम खर्चीले तरीकों से निपट सके ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड