रथयात्रा के बारे में फैसला ओडिशा सरकार लेगी, रथ निर्माण की अनुमति दी :गृह मंत्रालय

ओडिशा सरकार को लिखे पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा कि शर्तें पूरी होने के साथ ‘रथ कला’ में रथ निर्माण के लिए इजाजत दे दी गयी है, जो जगन्नाथ मंदिर कार्यालय और श्री नाहर महल के सामने ग्रांड रोड के दोनों ओर स्थित है।

जमात

नयी दिल्ली, सात मई केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को स्पष्ट किया कि पुरी में रथ यात्रा निकालने पर फैसला ओडिशा सरकार कोविड-19 के मौजूदा हालात को देखकर लेगी, हालांकि मंत्रालय ने यात्रा के लिए रथ निर्माण की मंजूरी दे दी।

ओडिशा सरकार को लिखे पत्र में गृह मंत्रालय ने कहा कि शर्तें पूरी होने के साथ ‘रथ कला’ में रथ निर्माण के लिए इजाजत दे दी गयी है, जो जगन्नाथ मंदिर कार्यालय और श्री नाहर महल के सामने ग्रांड रोड के दोनों ओर स्थित है।

मंत्रालय ने कहा कि ‘रथ कला’ में कोई धार्मिक समागम नहीं होना चाहिए और यह स्थान पूरी तरह पृथक रहना चाहिए।

पत्र में कहा गया है कि वार्षिक रथ यात्रा निकालने का फैसला राज्य सरकार उस समय मौजूदा स्थिति को देखते हुए लेगी।

लॉकडाउन के लिए जारी दिशानिर्देशों के अनुसार लोगों का जमा होना पूरी तरह प्रतिबंधित है।

मंत्रालय ने कहा कि श्री जगन्नाथ मंदिर की प्रबंध समिति ने सोमवार को एक बैठक के बाद ‘रथ कला’ में रथ निर्माण की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

समिति ने कहा कि ‘रथ कला’ में कोई समागम नहीं होता क्योंकि यह कार्यस्थल है और सार्वजनिक स्थल नहीं है जहां आम जनता आ सके।

हालांकि मंदिर समिति ने कहा कि कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन के लिए ‘रथ कला’ को पास की ग्रांड रोड और आसपास के भवनों से कपड़ा लगाकर पृथक रखा जाएगा ताकि आम जनता की पहुंच वहां नहीं हो।

गृह मंत्रालय के पत्र के अनुसार, समिति ने कहा कि कोविड-19 के प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर जारी दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड