एजेंसी न्यूज

पश्चिम बंगाल तक ‘श्रमिक स्पेशल’ ट्रेन चलाने का अब तक कोई प्रस्ताव नहीं : रेलवे अधिकारी

Bhasha

भारतीय रेलवे की यह प्रतिक्रिया तृणमूल कांग्रेस के उस बयान के तुरंत बाद आई है जिसमें पार्टी ने कहा कि वह कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और तेलंगाना से प्रवासियों को लाने के लिए आठ ट्रेन चलाने की पहले ही योजना बना चुकी है।

गुजरात विशेष ट्रेन से बलिया पहुंचे मजदूरों ने किया खुलासा, कहा- हमसे वसूले गए टिकट के पैसे

Bhasha

ट्रेन 1 हजार 176 लोगों को लेकर बलिया पहुंची. मजदूरों का कहना है कि गुजरात पुलिस ने यात्रा के लिए उनसे रेल टिकट के रूप में 725 रुपये वसूल किए हैं. हालांकि जिलाधिकारी ने ऐसी किसी बात की जानकारी होने से इनकार किया है. एक श्रमिक राजेश पाल ने कहा कि गुजरात पुलिस ने उनसे यह वसूली की है. श्रमिकों ने अपने टिकट भी दिखाए.

गैस रिसाव से प्रभावित गांव में स्थिति ‘समान्य’ : आंध्र प्रदेश सरकार

Bhasha

पुलिस महानिदेशक डी गौतम सवांग और विशेष मुख्य सचिव (उद्योग) करिकल वलावन ने संयंत्र का निरीक्षण किया और एलजी प्रबंधन से बात की और बाद में संवाददाताओं को बताया कि “सबकुछ समान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।” स्टाइरीन का भंडारण करने वाले टैंक, जहां से रिसाव हुआ था, का तापमान कम हो गया है और पीपीएम (परिवेशी वायु गुणवत्ता) का स्तर भी नीचे है।

हॉकी के सीनियर खिलाड़ी लॉकडाउन में ऑनलाइन कोचिंग पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेंगे

Bhasha

हॉकी इंडिया यह सुनिश्चित करना चाहता है कि खिलाड़ियों के लिए इस समय का सही उपयोग हो सके।

‘बॉयज लॉकर रूम’ : उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर मामले की एसआईटी या सीबीआई से जांच कराने का आग्रह

Bhasha

उल्लेखनीय है कि इंस्टाग्राम पर चल रहे ‘‘बॉयज लॉकर रूम’’ ग्रुप में कम उम्र की लड़कियों की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें और आपत्तिजनक संदेश साझा किए गए।

कुंबले ने कहा, कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई टेस्ट मैच की दूसरी पारी की तरह

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी से अभी तक दुनिया भर में 2,76,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है जबकि 40 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में हैं।

केंद्र सरकार झूठ बोल रही, प्रवासियों को लाने के लिए आठ ट्रेन चलाने की योजना है : तृणमूल कांग्रेस

Bhasha

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और तेलंगाना से प्रवासियों को लाने के लिए आठ ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

नेपाल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 109 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रवासी कामगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वृहद कार्य योजना बनाई जाए : मुख्यमंत्री

Bhasha

उन्होंने राजस्व प्राप्ति की समस्त सम्भावनाओं पर कार्य करने पर बल दिया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोविड-19 से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं। इसलिए राजस्व वृद्धि के वैकल्पिक स्रोत चिह्नित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।

नायडू ने विशाखापत्तनम गैस कांड की जांच के लिए वैज्ञानिकों की समिति बनाने का सुझाव दिया

Bhasha

तेदेपा अध्यक्ष नायडू ने मोदी को लिखे पत्र में विशाखापत्तनम के पास प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाली फैक्टरी से स्टाइरीन गैस के रिसाव की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार के त्वरित कदमों की प्रशंसा की।

ठाणे के भाजपा पार्षदों ने कोविड-19 कोष में योगदान देने से इनकार किया

Bhasha

महापौर नरेश म्हस्के की अपील के बाद अन्य दलों के पार्षदों ने कोष में पांच लाख रुपये का योगदान दिया है।

मथुरा में तीन वर्षीय बालक को मंदिर में छोड़कर फरार हुए अपहरणकर्ता, 20 लाख रुपए फिरौती की हुई थी मांगी

Bhasha

मथुरा में एक गांव के मंदिर के पास तीन वर्षीय उस बच्चे का पता लगा लिया गया है, जिसका राया में उसके घर से बाहर से अपहरण कर लिया गया था. माना जा रहा है कि पुलिस की नाकाबंदी से डर कर अपहरणकर्ता बच्चे को शनिवार तड़के गांव में छोड़ गए. उन्होंने कहा कि बच्चा अभी घबराया हुआ है इसलिए अपहरणकर्ताओं के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहा है.

वंदे भारत मिशन : विदेशों में फंसे तमिलनाडु के लोग घर लौटे

Bhasha

यात्रियों में तिरुनेलवली की एक महिला भी थी जिसके पति की दुबई में मौत हो गई थी। विमान में उसके पति का शव भी लाया गया।

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में तैनात हैं कौशलविकास कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित 1500 स्वास्थ्य सहायक: नकवी

Bhasha

उन्होंने यह भी बताया कि इन प्रशिक्षित स्वास्थ्य सहायकों में 50 प्रतिशत लड़कियां हैं जो देश के विभिन्न अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना मरीजों की सेवा में मदद कर रही हैं। इस वर्ष 2000 से ज्यादा अन्य स्वास्थ्य सहायकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

श्रम कानून में बदलाव श्रमिकों के हित में होना चाहिये, उनके अहित में नहीं:मायावती

Bhasha

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने श्रमिकों के लिए काम के प्रतिदिन 12 घंटे के बजाए आठ घंटे तय करने और उससे अधिक समय तक काम लेने पर उन्हें अधिक पैसे दिए जाने की व्यवस्था तब की थी, जब देश में श्रमिकों/मजदूरों का शोषण चरम पर था।

इवांका ट्रंप की निजी सहायक कोरोना वायरस से संक्रमित

Bhasha

सीएनन ने एक खबर में शनिवार को बताया कि इवांका के निजी सहायक का काम करने वाली कर्मी कई हफ्तों से उनसे मिली नहीं थीं।

ग्रामीणों ने एलजी पॉलीमर्स संयंत्र को बंद करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया, क्षेत्र में तनाव

Bhasha

प्रदर्शनकारियों ने गैस रिसाव से मारे गये दो लोगों के शव कारखाने के मुख्य द्वार के सामने रखकर प्रदर्शन किया और कुछ लोग संयंत्र के अंदर तक घुस गए।

बिहार मिलिट्री पुलिस के पांच कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित, मरीजों की संख्या 579 हुई

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि सभी नए मामले पटना के खाजपुरा इलाके के हैं और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है।

लावा ने 20 प्रतिशत क्षमता के साथ विनिर्माण परिचालन शुरू किया

Bhasha

लावा ने बयान में कहा, ‘‘कंपनी ने नोएडा के विनिर्माण संयंत्र में उत्पादन फिर शुरू कर दिया है। कंपनी अभी अपनी उत्पादन क्षमता के 20 प्रतिशत पर परिचालन कर रही है। कंपनी को इससे लिए राज्य प्राधिकरणों की अनुमति मिल गई है। फिलहाल कंपनी के 3,500 में से 600 कर्मचारी काम कर रहे हैं।’’

छुट्टी से पहले कोविड-19 के केवल गंभीर मरीजों की ही जांच होगी: केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

Bhasha

नये बदलावों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित रोगियों में गंभीर बीमारी विकसित होती है या रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कमजोर होती है तो ऐसे मरीजों को अस्पताल द्वारा छुट्टी देने से पहले आरटी-पीसीआर जांच करानी होगी।

Categories