केंद्र सरकार झूठ बोल रही, प्रवासियों को लाने के लिए आठ ट्रेन चलाने की योजना है : तृणमूल कांग्रेस

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और तेलंगाना से प्रवासियों को लाने के लिए आठ ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

जमात

नयी दिल्ली, नौ मई तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बारे में झूठ बोल रहे हैं कि पश्चिम बंगाल सरकार ट्रेनों को राज्य में पहुंचने की इजाजत नहीं दे रही है।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्नाटक, तमिलनाडु, पंजाब और तेलंगाना से प्रवासियों को लाने के लिए आठ ट्रेन चलाने की योजना बनाई है।

तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि हैदराबाद से मालदा के लिए प्रथम ट्रेन शनिवार को रवाना होगी।

शाह ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर कहा कि केंद्र ने दो लाख से अधिक प्रवासियों के अपने गृह राज्य लौटने की व्यवस्था की है, लेकिन इसमें राज्य से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिल रहा है।

तृणमूल कांग्रेस सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार झूठ बोल रही है, विभिन्न राज्यों से लोगों को लाने के लिए आठ ट्रेन चलाने की योजना बनाई गई है। यह कहना सही नहीं है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रवासियों को लौटने की इजाजत नहीं दे रही हैं। 16 प्रवासियों की (महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पटरियों पर) मौत हो गई, क्या रेल मंत्री इसकी जिम्मेदारी लेंगे।’’

सांसद ने कहा कि योजना के मुताबिक अभी 31,224 लोग पश्चिम बंगाल लौटेंगे, जिनमें से 17,211 लोग हैदराबाद से लौटेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार हमारी मुख्यमंत्री को परेशान करना चाहती है और राज्य में राजनीतिक फायदा हासिल करना चाहती है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट