एजेंसी न्यूज
हरियाणा के चरखी दादरी में ट्रक चालक मिला कोरोना पॉजिटिव, चिकित्सा दल के पहुंचने से पहले ही फरार
Bhashaजिले के झोझूकलां निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली। इसके बाद जब स्वास्थ विभाग की टीम जब संक्रमित ट्रक चालक के पास पहुंची तो उससे पहले ही वह फरार हो गया। संक्रमित व्यक्ति के नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग एंव जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अब पुलिस उसे पकड़कर कर इलाज कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
संकट के समय पत्रकार अधिक जिम्मेदारी से लोगों के कल्याण और एकता के लिये काम करें: डा. मनमोहन वैद्य
Bhashaइंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र (आईवीएसके) की ओर से देव ऋषि नारद की जयंती पर आयोजित वेबीनार संबोधन में वैद्य ने कहा कि पत्रकारों को रिपोर्टिंग करते समय हमेशा लोगों और समाज क कल्याण को ध्यान में रखना चाहिए और देश में काफी पत्रकार ऐसा करते भी हैं।
उप्र के प्रवासी श्रमिकों के लिए शनिवार शाम तक 114 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन
Bhashaअपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों से जो प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं, उनको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक में समीक्षा की।
कैंसर से मां की मौत के बाद युवती ने की आत्महत्या
Bhashaपुलिस ने शनिवार को बताया कि बुधवार को उसकी मां की मृत्यु होने के बाद से ही वह लापता थी और उसका शव शनिवार को अस्पताल के नए प्राइवेट वार्ड के पास मिला है। उन्होंने बताया कि उसकी मृत्यु इमारत से गिर कर हुई है।
तमिलनाडु सरकार ने शराब की दुकानों को बंद किये जाने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी
Bhashaउच्च न्यायालय ने इस आधार पर शराब की दुकानों को बंद किये जाने का आदेश दिया था कि यह कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से उल्लंघन है।
दिल्ली हिंसा: गिरफ्तार लोगों की सूची सार्वजनिक करने के सिलसिले मे उच्च न्यायालय पहुंची वृंदा करात
Bhashaयाचिका 12 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जा सकती है।
एक लाख करोड़ रुपये की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना में निवेश के काफी अवसर : गडकरी
Bhashaउन्होंने निवेशकों का आह्वान किया कि वे प्रस्तावित टाउनशिप, स्मार्ट गांव और इसके आसपास स्थापित होने वाली सुविधाओं में निवेश के लिए आगे आएं।
डब्ल्यूएचओ, संरा की डाक एजेंसी ने चेचक उन्मूलन के 40 साल पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया
Bhashaमई 1980 में 33वीं वर्ल्ड हेल्थ असेंबली ने आधिकारिक रूप से घोषणा की थी, ‘‘दुनिया और उसके सारे लोग चेचक से लड़ाई जीत चुके हैं।’’
तेलंगाना पुलिस मास्क नियम के उल्लंघन को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करेगी
Bhashaपुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘तेलंगाना पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फेस मास्क उल्लंघन व्यवस्था लागू करने जा रही है।’’
हैदराबाद से पैदल चलकर 29 प्रवासी मजदूर एक माह में झारखंड पहुंचे
Bhashaएक जत्था पैदल चलकर शानिवार को झारखंड के मेदिनीनगर पहुंचा, जिसे पुलिसकर्मियों ने कोविड-19 जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 1800 सक्रिय मामले
Bhashaप्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''आज प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,800 है। कुल 1,399 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को जा चुके हैं।''
बिजली कानूनी में प्रस्तावित संशोधनों पर अभी रोक लगाएं : पलानीस्वामी ने मोदी से कहा
Bhashaइन संशोधनों पर पूर्व में की गई अपनी आपत्तियां दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित संशोधित विधेयक में राज्य बिजली नियामक आयोग का गठन तय करने की राज्य सरकार की शक्तियां खत्म करने की कोशिश है जो संविधान के संघीय सिद्धांतों के खिलाफ है।
कोविड-19: एम्स के विशेषज्ञों ने अहमदाबाद के डॉक्टरों को दिए दिशा निर्देश
Bhashaशहर में कोविड-19 के मरीजों की मौत की दर साढ़े छह प्रतिशत है जो कि देश में इस बीमारी से होने वाली मौत की दर 3.3 प्रतिशत से लगभग दोगुनी है।
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मुठभेड़: चार इनामी नक्सली ढेर, पुलिस अधिकारी शहीद
Bhashaपुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत परधौनी गांव के करीब जंगल में शुक्रवार देर रात सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दो महिला नक्सली समेत चार इनामी नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं इस घटना में मदनवाड़ा थाना के प्रभारी उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए हैं।
रमेश भारमल बीएमसी संचालित तिलक अस्पताल के नए डीन नियुक्त
Bhashaगौरतलब है कि हाल ही में इस अस्पताल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कोरोना वायरस संक्रमण से मरे लोगों के वार्ड में रखे शवों के बीच कोविड-19 मरीजों का इलाज किया जा रहा था। इस पर काफी हंगामा हुआ था।
संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पाकिस्तान ने लॉकडाउन में दी छूट
Bhashaप्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को कहा था कि पाकिस्तान शनिवार से विभिन्न कारोबारों को फिर से शुरू करने की अनुमति देकर राष्ट्रव्यापी बंद में चरणबद्ध तरीके से ढील देगा। देश में मार्च के अंत में बंद लागू किया गया था और अब इसकी वजह से आर्थिक संकट को देखते हुए राहत दिये जाने की बात हो रही है।
धोनी जमीन से जुड़े हुए खिलाड़ी : थापा
Bhashaथापा इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में चेन्नइयिन एफसी की ओर से खेलते हैं और धोनी इस टीम के सह-मालिक है।
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में COVID-19 के 13 नए मामले आए सामनें, दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में जुड़े सर्वाधिक तैनात इकाई शामिल
Bhashaकेंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 13 कर्मी शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जिनमें अधिकतर दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा इकाई से जुड़े हैं. अर्धसैनिक बलों में अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 540 से अधिक हो गए हैं और पांच कर्मियों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. यह बल देश में नागरिक हवाईअड्डों एयरोस्पेस एवं परमाणु क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में भी तैनात है.
रेल हादसे में मारे गए प्रवासी श्रमिकों ने मध्य प्रदेश वापस आने के लिए पास मांगे थे: कांग्रेस
Bhashaइस बीच, मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न प्रांतों में रह रहे मध्यप्रदेश के प्रवासी लोगों से धैर्य के साथ वहीं रहने का आग्रह करते हुए शुक्रवार शाम को कहा कि प्रदेश सरकार उनके वापस आने की व्यवस्था कर रही है।