लेबर पार्टी की सांसद का दावा, पीपीई की कमी का मुद्दा उठाने पर ‘‘केयर वर्कर’’ की भूमिका से हटाया गया

नादिया ने इस महामारी के खिलाफ जंग में अंशकालिक रूप से ‘‘केयर वर्कर’’ का काम शुरू किया था।

लंदन, सात मई ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी की भारतीय मूल की सांसद नादिया व्हिटोम ने दावा किया है कि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में उन्हें ‘‘केयर वर्कर’’ (लोगों की देखभाल) के काम से हटा दिया गया क्योंकि उन्होंने निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की कमी का मुद्दा उठाया था।

नादिया ने इस महामारी के खिलाफ जंग में अंशकालिक रूप से ‘‘केयर वर्कर’’ का काम शुरू किया था।

नॉटिघम से सांसद नादिया अब एक अभियान चला रही हैं ताकि ऐसे लोगों को अपनी बात कहने के लिए प्रोत्साहित किया जाए जो सुरक्षा उपकरणों की कमी का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीपीई की कमी का मुद्दा उठाने पर उन्हें काम से हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी बात नहीं है, न ही किसी एक व्यक्ति की बात है और न ही किसी नियोक्ता की बात है।

नादिया ने कहा कि देश भर में केयर वर्करों का उनके नियोक्तओं द्वारा शोषण किया जा रहा है।

नादिया की नियोक्ता कंपनी ‘‘एक्स्ट्राकेयर’’ ने एक बयान में कहा कि नादिया के अनुबंध को समाप्त करने का कारण यह है कि अब कंपनी को अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं है। कंपनी ने यह भी कहा कि नादिया जहां काम कर रही थीं, वहां पीपीई की कोई कमी नहीं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\