एजेंसी न्यूज
श्रम कानून, आबकारी नीति में बदलाव पर विचार कर रहा है पंजाब
Bhashaसरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य में श्रम कानून और आबकारी नीति में बदलाव पर विचार किया गया।
रसायन बनाने वाले संयंत्र काम शुरू करने से पहले कराएं सुरक्षा ऑडिट: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
Bhashaबोर्ड ने राज्यों के प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों तथा प्रदूषण नियंत्रण समितियों को अपने पत्र में निर्देश दिया कि इस तरह की सभी इकाइयां कोविड-19 लॉकडाउन के बाद ही काम शुरू करें।
सीआरपीएफ के खिलाफ टिप्पणी करके कश्मीर पुलिस के आईजी ने विवाद खड़ा किया
Bhashaअधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 29 अप्रैल को बारामूला में जिला पुलिस लाइंस में डीजीपी दिलबाग सिंह की अध्यक्षता में हुई संयुक्त बलों की बैठक में आईजी कुमार ने कथित तौर पर कहा कि अर्द्धसैनिक बल तो महज दिखावे के लिए है, असल अभियान तो सेना, उसकी इकाई राष्ट्रीय रायफल्स राज्य पुलिस से मिलने वाली खुफिया जानकारी की मदद से चलाती है।
एनएलसी इंडिया ने विस्फोट की घटना की जांच के लिये विद्युत प्राधिकरण के पूर्व चेयरमैन से किया संपर्क
Bhashaनेवेली तापीय बिजली संयंत्र की छठी इकाई में बॉयलर विस्फोट की घटना में दो नियमित कामगार और छह अनुबंधित श्रमिक घायल हो गये। इस संयंत्र की कुल क्षमता 1,470 मेगावॉट की है। इसमें 210-210 मेगावॉट की सात इकाइयां हैं। संयंत्र अभी 450 मेगावॉट बिजली का उत्पादन कर रहा है।
3,500 से अधिक प्रवासी कामगारों को लेकर विशेष ट्रेनें बेंगलुरु से लखनऊ और दानापुर के लिये रवाना
Bhashaदक्षिण-पश्चिम रेलवे ने बताया कि शुक्रवार को तीन ट्रेनें रवाना हुई हैं, इनमें से दो ट्रेनें उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और एक ट्रेन बिहार के दानापुर के लिये रवाना हुई है।
दूरदर्शन और आकाशवाणी पीओके के शहरों का मौसम समाचार प्रसारित करने लगे
Bhashaडीडी और आकाशवाणी पर मौसम संबंधी खबरों में पीओके के मीरपुर, मुजफ्फराबाद और गिलगित की खबरें शामिल होती हैं।
सूरत में प्रवासी मजदूर के साथ मार-पीट के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Bhashaझगड़ा दोनों के बीच टिकट बुक करने को लेकर हुआ था।
कोविड-19 को लेकर टीके, दवा के विकास पर चल रहा काम: डीआरडीओ
Bhashaडीआरडीओ के अध्यक्ष जी सतीश रेड्डी ने यह बात कही।
मप्र में कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले, आंकड़ा 3,341 तक पहुंचा
Bhashaमध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सात लोगों मौत हुयी है। इनमें इंदौर में तीन, भोपाल में दो एवं उज्जैन एवं जबलपुर में एक—एक की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 200 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 86 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 43, भोपाल में 24, खरगोन में आठ, देवास एवं खंडवा में सात—सात, जबलपुर में पांच, बुरहानपुर एवं मंदसौर में चार—चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन—तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।
उत्तरप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 155 नये मामले, कुल संक्रमित 3214
Bhashaस्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि शुक्रवार शाम तक 155 नये मामले सामने आये। कुल 1387 लोग इस बीमारी से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं जबकि कोरोना वायरस के संक्रमण से 66 लोगों की मौत हुई है । इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल 3,214 मामले हैं ।
पीसीबी के नए अनुबंध सूची में सरफराज का ग्रेड नीचे खिसकना तय
Bhashaखिलाड़ियों को नया अनुबंध अगस्त में मिलेगा।
पंजाब पुलिस ने इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी अरविंदरजीत सिंह को मारी गोली, हुई मौत
Bhashaपुलिस के मुताबिक घटना बृहस्पतिवार रात लखन के पड्डा गांव की है। उन्होंने बताया कि सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) परमजीत सिंह ने अरविंदरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि प्रदीप सिंह गंभीर रूप से घायल है।
सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों की वापसी के लिए 15 मई से वंदे भारत मिशन का विस्तार करेगी
Bhashaआधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
गिफ्ट-आईएफएससी में रुपया -डॉलर डेरिवेटिव सौदों में ऊंचा कारोबार कर सकता है भारत: सीतारमण
Bhashaसीतारमण ने शुक्रवार को गुजरात के गांधीनगर के गिफ्ट-आईएफएसी में दो अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों... बीएसई इंडिया आईएनएक्स और एनएसई के एनएसई-आईएफएससी में रुपये-डॉलर के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों की शुरुआत की।
मुठभेड़ में घायल नक्सली गिरफ्तार
Bhashaदंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने शुक्रवार को बताया कि बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली घायल हो गया है।
अमेरिका कोविड-19 को लेकर कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी लोगों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश में : चीन
Bhashaचीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के नेतृत्व में ही चीन के लोगों ने इस महामारी का मुकाबला करने में अहम बढ़त हासिल की है।
पुलिस कर्मियों को आराम देने के लिए केन्द्र से अतिरिक्त कर्मियों की मांग कर सकते हैं: उद्धव ठाकरे
Bhasha‘लाइव वेबकास्ट’ में ठाकरे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्य में पुलिस बल को कुछ आराम देने के लिए केन्द्र सरकार से अतिरिक्त कर्मियों की मांग की जा सकती है।
बिहार में कोरोना वायरस संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 574 हुई
Bhashaस्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि समस्तीपुर जिले में छह, खगड़िया एवं दरभंगा में चार—चार, सहरसा में दो और सुपौल, कटिहार, पूर्वी चंपारण, बांका, भागलपुर, नालंदा, नवादा एवं बेगूसराय में कोरोना वायरस संक्रमण के एक-एक मामले की पुष्टि हुई है।
हरियाणा में कोरोना वायरस से एक और व्यक्ति की मौत, 22 नए मामले
Bhashaअधिकारियों ने कहा कि नए मामलों के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या अब 647 हो गई है। नए मामलों में से नौ गुरुग्राम में सामने आए।
बांग्लादेश, सिंगापुर में फंसे करीब 400 भारतीय वापस लौटे
Bhashaवरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इन लोगों को एयर इंडिया के दो विमानों से लाया गया। इनमें मेडिकल छात्र भी शामिल हैं।