मप्र में कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले, आंकड़ा 3,341 तक पहुंचा

मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सात लोगों मौत हुयी है। इनमें इंदौर में तीन, भोपाल में दो एवं उज्जैन एवं जबलपुर में एक—एक की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 200 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 86 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 43, भोपाल में 24, खरगोन में आठ, देवास एवं खंडवा में सात—सात, जबलपुर में पांच, बुरहानपुर एवं मंदसौर में चार—चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन—तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

जमात

भोपाल, आठ मई मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 90 नए मामले सामने आए हैं और इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित रोगियों का आंकड़ा 3,341 तक पहुंच गया। वहीं, राज्य में सात और व्यक्तियों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 200 हो गयी।

मध्य प्रदेश सरकार के ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सात लोगों मौत हुयी है। इनमें इंदौर में तीन, भोपाल में दो एवं उज्जैन एवं जबलपुर में एक—एक की मौत शामिल है। राज्य में अब कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 200 हो गई है, जिनमें सबसे अधिक 86 मौत अकेले इन्दौर में हुई हैं, जबकि उज्जैन में 43, भोपाल में 24, खरगोन में आठ, देवास एवं खंडवा में सात—सात, जबलपुर में पांच, बुरहानपुर एवं मंदसौर में चार—चार, होशंगाबाद एवं रायसेन में तीन—तीन और छिंदवाड़ा, आगर मालवा, धार, सतना, शाजापुर एवं अशोकनगर एक-एक मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 90 नये मामले सामने आये हैं। इस तरह प्रदेश में संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 3,341 हो गयी है।

प्रदेश में इंदौर में आज कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 28 नये मामले आये हैं, जबकि भोपाल में 27, उज्जैन में 19, धार में चार, रतलाम में तीन, खंडवा एवं देवास में दो—दो और जबलपुर, धार, नीमच, सीहोर एवं गुना में एक—एक नया कोरोना का मरीज मिला है।

इसी के साथ कोरोना वायरस की महामारी से बुरी तरह प्रभावित इंदौर में कोविड—19 की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 1,727 हो गयी है, जबकि भोपाल में 679, उज्जैन में 220, जबलपुर में 116, खरगोन में 80, धार में 78, रायसेन में 64, मंदसौर में 51, खंडवा में 52, बुरहानपुर में 42, होशंगाबाद में 36, देवास में 32, बड़वानी में 26, मुरैना में 22, रतलाम में 23, विदिशा एवं आगर मालवा में 13—13 हो गई है।

इनके अलावा, ग्वालियर में 12, शाजापुर में आठ, सागर, छिंदवाड़ा एवं नीमच में पांच—पांच, श्योपुर में चार, अलीराजपुर, अनूपपुर, हरदा, शहडोल, टीकमगढ़ एवं शिवपुरी में तीन—तीन, रीवा में दो और अशोकनगर, बैतूल, डिंडोरी, पन्ना, सतना, झाबुआ, सीहोर एवं गुना में एक—एक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।

सीहोर एवं गुना जिलों में आज पहली बार एक—एक मरीज कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद प्रदेश के कुल 52 में से 38 जिलों के लोग अब तक कोविड—19 के लिए संक्रमित पाये गये हैं।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 1,792 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और इनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 1,518 की हालत स्थिर है जबकि 274 मरीज गंभीर हैं। कुल 1,349 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट