पीसीबी के नए अनुबंध सूची में सरफराज का ग्रेड नीचे खिसकना तय

खिलाड़ियों को नया अनुबंध अगस्त में मिलेगा।

कराची, आठ मई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने 2017 में टीम को चैम्पियंस ट्राफी दिलाने वाले पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को नये केन्द्रीय अनुबंध में शीर्ष स्तर वाले ‘ए’ श्रेणी से नीचे खिसकाकर ‘सी’ में लाने का फैसला किया है।

खिलाड़ियों को नया अनुबंध अगस्त में मिलेगा।

सूत्रों के अनुसार बोर्ड ने कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में सभी क्रिकेट गतिविधियां ठप्प होने के बावजूद केन्द्रीय अनुबंध में शामिल खिलाड़ियों की संख्या में कमी करने या या मैच फीस कम करने के खिलाफ फैसला किया है।

पीसीबी ने पिछले साल अगस्त में सूची से मुहम्मद हफीज और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों को बाहर कर दिया था जबकि सिर्फ 19 खिलाड़ियों को केंद्रीय अनुबंध प्रदान किया था।

पिछले अनुबंध में सरफराज को बाबर आजम और यासिर शाह के साथ ‘ए’ श्रेणी में रखा गया था। नवंबर के बाद से हालांकि चयनकर्ताओं ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज से कप्तानी वापस लेने के साथ सभी प्रारूपों के टीम से भी बाहर कर दिया है।

पीसीबी के सूत्र ने बताया, ‘‘ सरफराज वर्तमान टीम के सदस्य नहीं है इसलिए उन्हें नए अनुबंधों में सी श्रेणी में रखा गया है।

मौजूदा अनुबंध में ए श्रेणी के खिलाड़ी को 762,300 पाकिस्तानी रुपये, बी श्रेणी के खिलाड़ी को 665,280 रुपये, सी वर्ग के खिलाड़ी को 568,260 रुपये मिलते है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस