पुलिस कर्मियों को आराम देने के लिए केन्द्र से अतिरिक्त कर्मियों की मांग कर सकते हैं: उद्धव ठाकरे

‘लाइव वेबकास्ट’ में ठाकरे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्य में पुलिस बल को कुछ आराम देने के लिए केन्द्र सरकार से अतिरिक्त कर्मियों की मांग की जा सकती है।

जमात

मुम्बई, आठ मई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित मुम्बई में सेना तैनात करने की अटकलों को शुक्रवार को खारिज कर दिया।

‘लाइव वेबकास्ट’ में ठाकरे ने कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्य में पुलिस बल को कुछ आराम देने के लिए केन्द्र सरकार से अतिरिक्त कर्मियों की मांग की जा सकती है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील करते हुए कहा कि महाराष्ट्र सरकार जरूरत पड़ने पर केन्द्र से अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती का अनुरोध कर सकती है, ताकि चरणबद्ध तरीके से पुलिस कर्मी आराम कर पाएं।

ठाकरे ने कहा, ‘‘ इसका यह मतलब नहीं है कि मुम्बई को सेना के हवाले कर दिया जाएगा। पुलिस कर्मी चौबिसों घंटे काम करने की वजह से काफी थक गए हैं, कुछ तो बीमार भी पड़ गए हैं और वहीं कुछ की वायरस से संक्रमित होने के बाद जान भी चली गई। उन्हें आराम चाहिए।’’

उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि वायरस को नियंत्रित किया गया है लेकिन इसकी ‘श्रृंखला’ तोड़ने में राज्य अभी तक कामयाब नहीं हुआ है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन 17 मई के बाद बढ़ाया जाए या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि लोगों ने कितना अनुशासन दिखाया और कितना नियमों का पालन किया।

ठाकरे ने कहा, ‘‘ एक ना एक दिन हमें इस लॉकडाउन से बाहर निकलना ही होगा। हम हमेशा ऐसे नहीं रह सकते। लेकिन इससे जल्दी निकलने के लिए आपको नियमों का पालन करना होगा, सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी और चेहरे पर मास्क लगाना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट