सूरत में प्रवासी मजदूर के साथ मार-पीट के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
झगड़ा दोनों के बीच टिकट बुक करने को लेकर हुआ था।
सूरत, आठ मई गुजरात के सूरत शहर में शुक्रवार को एक व्यक्ति को झारखंड के एक प्रवासी मजदूर के साथ मार-पीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
झगड़ा दोनों के बीच टिकट बुक करने को लेकर हुआ था।
वहीं कांग्रेस ने दावा किया कि आरोपी राजेश वर्मा भाजपा का कार्यकर्ता है लेकिन सत्तारूढ़ पार्टी ने आरोपों को खारिज कर दिया है।
आरोपी के कार्यालय के बाहर हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
सहायक पुलिस आयुक्त ए. एम. परमार ने कहा, ‘‘ झारखंड के वासुदेव वर्मा ने राजेश को उसके गृह निवास का टिकट खरीदने के लिए पैसे दिए थे।’’
एसीपी ने कहा, ‘‘ वासुदेव के टिकट लेने के लिए वहां पहुंचने के बाद दोनों के बीच बहस हुई और फिर राजेश ने वासुदेव की पिटाई कर दी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)